हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपने एक निजी भयावह अनुभव का खुलासा किया. एक विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि एक स्टॉकर कई दिनों से उन्हें स्टॉक कर रहा था और अचानक एक दिन उनके घर में घुस गया.
तेजस्वी प्रकाश के घर में घुसा स्टॉकर
हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपने एक निजी भयावह अनुभव का खुलासा किया. न्यूज़18 शोशा के लिए एक विशेष बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने बताया एक स्टॉकर कई दिनों से उन्हें स्टॉक कर रहा था.
उन्होंने बताया कि एक शख्स उनके घर में उस समय घुस आया था जब वो अपने घर पर बिल्कुल अकेली थीं. करण कुंद्रा ने स्थिति संभाली और उसे पुलिस के हवाले किया.
तेजस्वी ने कहा कि एक स्टॉकर उनका पीछा करता था. वह रोज उनके रो-हाउस के आंगन में अजीबोगरीब चिट्ठियां छोड़ जाता. उन्होंने कहा कि जब भी वो घर से बाहर निकलतीं, उन्हें वो चिट्ठियां दिखतीं, लेकिन भेजने वाले का पता नहीं चलता. उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए, फिर भी वो पकड़ में न आया. एक दिन वह बालकनी के रास्ते घर में घुस गया. सौभाग्य से उस वक्त ड्राइवर और मां आ गए, जिन्होंने उसे वहीं पकड़ लिया.
तेजस्वी ने बताया, “करण ने उसे हैंडल किया और पुलिस के पास ले गए.” बता दें कि बिग बॉस 15 से तेजस्वी और करण कुंद्रा साथ हैं. तेजस्वी प्रकाश के अनुसार यह घटना तब की है जब वे घर में अकेली थीं. इन दिनों तेजस्वी हालिया रिलीज हुए शो ‘साइको सैयां’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. तेजस्वी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. ‘नागिन 6’ और ओटीटी प्रोजेक्ट्स से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली.
‘साइको सैयां’ वेब सीरीज के प्रमोशन इवेंट में हालिया विवाद के बाद सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश चर्चा का केंद्र बनीं. बिग बॉस विजेता तेजस्वी ने चंदना के साथ शो का प्रमोशन करने से साफ मना कर दिया. भारतीय टेलीविजन की प्रमुख हस्तियों में शुमार तेजस्वी प्रकाश ने ‘स्वरागिनी’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ और ‘नागिन 6’ जैसे हिट शो में अपनी छाप छोड़ी है. वहीं, सुरभि चंदना ने ‘नागिन 5’, ‘इश्कबाज’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे कई सफल टीवी शो किए हैं.उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर करण आर. शर्मा से शादी कर ली है.
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…