<
Categories: मनोरंजन

एंकर ने मंच पर सरेआम पूछा भोजपुरी सिंगर का ‘रेट’, भड़की गायिका ने सरेआम सिखाया सबक

बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान एंकर ने महिला भोजपुरी सिंगर के लिए अभद्र रेट वाली टिप्पणी की. सिंगर ने तुरंत माइक संभालकर मंच पर ही एंकर को जमकर खरी-खोटी सुनाई और सरेआम उसका हिसाब चुकता कर दिया. सोशल मीडिया पर सिंगर के इस कड़े रुख की सराहना की जा रही है.

बिहार मेंं एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक भोजपुरी महिला सिंगर अपना कार्यक्रम पेश करने के लिए तैयार थी, तभी मंच संचालन (Anchor) कर रहे व्यक्ति ने माइक पर उनके स्टेज शो की फीस या ‘रेट’ को लेकर भद्दी और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी कर दी.  एंकर ने मजाक के लहजे में सिंगर की कीमत लगाने की कोशिश की, जो वहां मौजूद लोगों को भी नागवार गुजरी.
एंकर की इस ओछी हरकत पर महिला सिंगर का पारा चढ़ गया और उन्होंने बिना देर किए वहीं ‘ऑन-स्पॉट’ हिसाब बराबर कर दिया.  सिंगर ने एंकर के हाथ से माइक छीना और पूरी भीड़ के सामने उसे लताड़ते हुए कहा कि कलाकारों की कला का सम्मान करना सीखें.  उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि एक महिला कलाकार को इस तरह सरेआम नीचा दिखाना न केवल अभद्र है बल्कि कानूनन अपराध भी है.  सिंगर के इस साहस को देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका समर्थन किया.
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सिंगर की बहादुरी की तारीफ कर रहे है.  यूज़र्स का कहना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर महिला कलाकारों को पुरुष प्रधान मंचों पर ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है.  सिंगर द्वारा किए गए इस ‘ऑन-स्पॉट हिसाब-किताब’ ने एक कड़ा संदेश दिया है कि अब महिला कलाकार चुप नहीं रहेंगी और अपनी गरिमा के लिए लड़ना जानती है. 
Mansi Sharma

Recent Posts

Hindu Nav Varsh 2026: हिन्दू नववर्ष के पहले दिन नीम खाने की क्या है परंपरा? इस बार कौन होगा राजा कौन बनेगा मंत्री

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष का पर्व भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता…

Last Updated: March 16, 2026 20:50:48 IST

क्या ट्रंप के बुलावे पर ईरान जंग में कूदेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा; कहा-कोई बाइलेटरल बातचीत…

भारत ने सोमवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में मर्चेंट शिपिंग को सुरक्षित करने…

Last Updated: March 16, 2026 20:40:40 IST

मरिमुथु योगनाथन को मिला महाराणा उदय सिंह सम्मान, चार दशकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहे हैं काम

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम…

Last Updated: March 16, 2026 20:23:25 IST

‘उसमें मेरा हाथ सेट है…’ टेस्ट-वनडे फॉर्मेट को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव? कहा- टी20 में…

हाल में टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार…

Last Updated: March 16, 2026 20:20:09 IST

Rajya Sabha Election: बिहार में बड़ा राजनीतिक खेल, एनडीए का क्लीन स्वीप; 4 विधायक गायब!

Rajya Sabha Election: आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके विधायक को रिश्वत दी गई…

Last Updated: March 16, 2026 20:03:26 IST

Ration Dealer Complaint: कम राशन या ज्यादा कीमत वसूल रहा डीलर? गड़बड़ी की शिकायत अब सीधे सरकार से, जारी हुआ WhatsApp नंबर

राशन व्हाट्सएप शिकायत नंबर: अगर राशन लेते वक्त आपका डिलर कम राशन या मनमाना दाम…

Last Updated: March 16, 2026 20:00:16 IST