होम / अब खत्म हुआ इंतजार, जल्द सामने आने वाली है Alia-Ranbir की बेटी राहा कपूर की पहली झलक

अब खत्म हुआ इंतजार, जल्द सामने आने वाली है Alia-Ranbir की बेटी राहा कपूर की पहली झलक

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 17, 2022, 9:54 pm IST

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Daughter Raha: बॉलीवुड का क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीते महीने काफी सुर्खियों में रहे। दोनों ने पेरेंट्स बनने के बाद जमकर जश्न मनाया। बता दें कि रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर (Raha Kapoor) रखा है। आलिया और रणबीर के फैन्स भी राहा की झलक पाने को बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं।

अब इंतजार कर रहे उन्हीं फैन्स के लिए खुशखबरी सामने आई है। आलिया-रणबीर की बेटी राहा कपूर जल्द ही अपना पब्लिक डेब्यू करने जा रही है। जी हां, राहा कपूर परिवार में होने वाले क्रिसमस लंच में शिरकत करेगी। साथ ही राहा की झलकियां भी फैन्स के साथ शेयर की जाएगी।

इस साल खास होगी क्रिसमस की पार्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक कपूर खानदान में हर साल क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया जाता है। हर साल क्रिसमस पर रणधीर कपूर के घर पर पूरा परिवार इकट्ठा होता है। इस साल का क्रिसमस भी कपूर परिवार के लिए खास है। आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म इस साल सुपरहिट हुई है। इसके साथ ही दोनों की शादी भी इसी साल हुई थी। इतना ही नहीं इसी साल रणबीर और आलिया पेरेंट्स भी बने हैं। इसकी खुशी में इस साल क्रिसमस पर जश्न दोगुना होने वाला है।

तैमूर, जहांगीर और राहा को एक साथ देख सकेंगे फैंस

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि क्रिसमस पार्टी में आलिया भट्ट के साथ करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी शामिल हो सकती हैं। ऐसे में करीना कपूर के बेटे तैमूर और जहांगीर के साथ राहा को भी देखने का मौका मिल सकता है। साथ ही कपूर खानदान की फोटोज़ भी एक साथ देखने को मिल सकती है। ऐसे में आलिया और रणबीर दोनों के फैंस को क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT