<
Categories: मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है ‘द केरल स्टोरी 2’, सीक्वल की मदद नहीं करेगी कॉन्ट्रोवर्सी, देखें प्रेडिक्शन

द केरल स्टोरी 2 को शनिवार 28 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर हाईकोर्ट ने पहले रोक लगाई और उसके बाद फिल्म रिलीज करने का आदेश दे दिया गया. कंट्रोवर्सी के बाद लोगों को लगा कि ये फिल्म अब चल सकती है.

The Kerala Story 2 Prediction: द केरल स्टोरी पार्ट 2 के रिलीज होने में काफी अड़चनें आईं. फिल्म रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले रिलीज को 15 दिनों के लिए टालने का आदेश दिया. ये आदेश केरल हाईकोर्ट ने दिया. वहीं सुनवाई के अगले दिन कोर्ट की डिवीजन बेंच ने आदेश को पलटते हुए फिल्म रिलीज करने का आदेश दे दिया. कई अटकलों के बाद 28 फरवरी को फिल्म रिलीज की गई. वहीं विवादों में रहने के कारण उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म अच्छी ओपनिंग कर सकती है.

उम्मीद के मुकाबले नहीं हुई ओपनिंग

केरल हाई कोर्ट द्वारा इसकी रिलीज पर लगी रोक हटाने के बाद, द केरल स्टोरी 2 शनिवार, 28 फरवरी को थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पूरे भारत में सुबह के शो में सिर्फ 6-7 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही. ट्रेड से जुड़े लोगों के मुताबिक, द केरला स्टोरी 2 पहले दिन 3-3.5 करोड़ रुपये का डोमेस्टिक बिजनेस कर सकती है. उम्मीद है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा, तो फिल्म 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है.मॉर्निंग शो के कलेक्शन अनुमानों के मुताबिक ही हैं. सैकनिल्क द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक पूरे भारत में सिर्फ 41 लाख रुपये कमाए हैं.

मेकर्स के क्या थी उम्मीद?

वहीं द केरल स्टोरी के पहले पार्ट ने दो सप्ताह तक लगातार ग्रोथ की थी और मेकर्स को उम्मीद थी कि अगर सीक्वल को अपनी बॉक्स ऑफ़िस की कामयाबी दोहरानी पड़ी तो वह भी वैसी ही कामयाबी हासिल कर पाएगा. हालांकि ऐसा होता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

द केरल स्टोरी के मुकाबले कमाई का अनुमान

द केरला स्टोरी 2 भारत के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्ती धर्म बदलने की कहानी दिखाती है. मेकर्स का कहना है कि पहले पार्ट की तरह यह फिल्म भी सच्चे मामलों पर आधारित है. 2023 में रिलीज हुई पहली फिल्म पर भी कानूनी केस हुए थे और सांप्रदायिक फूट डालने के आरोपों पर बैन लगाने की मांग की गई थी. आखिरकार 5 मई 2023 को फिल्म थिएटर में रिलीज हुई. फिल्म ने पहले दिन देश में लगभग  8.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. अभी के हालात में द केरल स्टोरी 2 को इसका आधा भी कमाने में मुश्किल हो सकती है. पहली फिल्म कमर्शियल तौर पर सफल रही थी, जिसने दुनिया भर में 303 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST