<
Categories: मनोरंजन

वो एक शो जिसने 3 हीरोइनों की जिंदगी बदल दी: 2 ने दी जान, 1 हो गई गायब

Cats TV Show : 'कैट्स' टीवी शो की तीनों की किस्मत बहुत खराब रही. 32 एपिसोड के इस छोटे से शो के बाद नफीसा और कुलजीत ने आत्महत्या कर ली, जबकि मालिनी शर्मा ग्लैमर की दुनिया छोड़कर गायब हो गई. इसी वजह से इस शो को टीवी जगत का सबसे बदकिस्मत शो माना जाता है.

Cats TV Show : टीवी की दुनिया में कुछ यादें बहुत डरावनी होती है.  साल 2001 में एक शो आया था जिसका नाम था ‘कैट्स’ (C.A.T.S).  इसमें तीन खूबसूरत एक्ट्रेस ने जासूसों का रोल निभाया था.  लोगों को यह शो बहुत पसंद आया, लेकिन इस शो से जुड़ी तीनों हीरोइनों के साथ असल जिंदगी में जो हुआ, वो सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते है.  लोग आज भी इस शो को ‘शापित’ या ‘मनहूस’ मानते है.

नफीसा जोसेफ: शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही दुनिया छोड़ दी

इस शो की सबसे मशहूर एक्ट्रेस नफीसा जोसेफ थी.  वे मिस इंडिया रह चुकी थी और एक बड़ी मॉडल थी.  साल 2004 में, जब वे सिर्फ 26 साल की थी, उन्होंने मुंबई में अपने घर पर खुदकुशी कर ली.  उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन सगाई टूटने के गम में उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया.

कुलजीत रंधावा: बेस्ट फ्रेंड की मौत के गम में कर ली खुदकुशी

शो की दूसरी एक्ट्रेस कुलजीत रंधावा थी.  वे नफीसा की बहुत पक्की दोस्त थी और उनकी मौत से बुरी तरह टूट गई थी.  नफीसा के जाने के ठीक 2 साल बाद, यानी 2006 में कुलजीत ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.  उन्होंने मरने से पहले लिखा था कि वे जिंदगी की परेशानियों और तनाव को और नहीं झेल पा रही है.

मालिनी शर्मा: चकाचौंध छोड़कर हमेशा के लिए गायब हो गई

शो की तीसरी एक्ट्रेस मालिनी शर्मा थी.  उन्हें फिल्म ‘राज’ से बहुत शोहरत मिली थी. अपनी दो सहेलियों की मौत और अपनी शादी टूटने के बाद मालिनी ने एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए टाटा-बाय-बाय कह दिया. आज वे कहां है और क्या कर रही है, यह किसी को नहीं पता.  वे अब पूरी तरह गुमनामी की जिंदगी जी रही है.
Mansi Sharma

Recent Posts

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST