<
Categories: मनोरंजन

द वर्जिन रिवर 7 का शेड्यूल जारी, देखें कब और कहां होगी स्ट्रीम और कैसी होगी कहानी?

मेकर्स ने द वर्जिन रिवर 7 का शेड्यूल जारी कर दिया है. मेकर्स ने बताया है कि इस सीरीज के 12 मार्च को रिलीज किया जाएगा. इस आर्टिकल में इसकी टाइमिंग और स्टोरी के बारे में जानकारी दी गई है.

The Virgin River 7: 12 मार्च को द वर्जिन सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. मेकर्स एक ही दिन में सभी 10 एपिसोड्स रिलीज करेंगे. हालांकि अलग-अलग देशों में इसका रिलीजिंग टाइम अलग होगा. ऐसे में अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं और इस वेब सीरीज को देखने के लिए प्लान बना रहे हैं, तो यहां इसकी रिलीज से रिलेटेड जानकारियां मिल जाएंगी. जानकारी के अनुसार, द वर्जिन रिवर सीजन 7 का रिलीज़ टाइम आम नेटफ्लिक्स मिडनाइट पैसिफिक टाइम लॉन्च को फॉलो करता है. भारत में ये सीरीज 12 मार्च 2026 को दोपहर 12.30 बजे रिलीज होगी. 

दूसरे देशों में क्या है रिलीजिंग टाइम?

वहीं द वर्जिन रिवर का सीजन 7 यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में 12:00 AM PT या 3:00 AM ET पर अवेलेबल होगा. यूनाइटेड किंगडम में रिलीज टाइम 7:00 AM GMT है. सिंगापुर में दर्शक इसे 3:00 PM SGT पर देख सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया में यह सीजन 6:00 PM AEST पर देख सकेंगे. न्यूजीलैंड में ये सीरीज़ 8:00 PM NZDT पर उपलब्ध होगी.

कैसी है वर्जिन रिवर सीजन 7 की कहानी?

बता दें कि इंटरनेट पर इस सीरीज की रिलीज से जुड़ी जानकारियां सर्च की जा रही हैं. इस सीजन की कहानी की बात करें, तो इस बार मेल और जैक की शादी के बाद के जीवन और एक बच्चे को गोद लेने की कहानी के बारे में दिखाया जाएगा. साफ शब्दों में कहा जाए, तो ये स्टोरी सरोगेट पैरेंट्स के उतार चढ़ाव को दिखाती है. साथ ही लिजी-डैनी की पेरेंटिंग की चुनौतियों को दिखाया जाएगा. सीजन 7 रोमांस और ड्रामा देखने को मिल सकता है.

इस सीजन में ब्री को तय करना होगा कि वह माइक से शादी करना चाहती है या नहीं. उसी समय परब्रैडी लार्क द्वारा लिए गए पैसे वापस पाने की कोशिश कर रहा है. डॉक्टर अपनी मेडिकल प्रैक्टिस में एक गंभीर समस्या का सामना कर रहा है. इस बात की संभावना है कि उसकी सर्जरी उससे छीन ली जाएगी. ये स्थिति शहर में उसके भविष्य पर असर डाल सकती है. इसमें एक और रहस्य में चार्मेन शामिल है, जो गायब हो जाती है और कहां गई उसके बारे में पता नहीं चल पाता है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Optical Illusion Challenge: 505 की भीड़ में छिपा है ‘SOS’, क्या आप 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे या मान लेंगे हार?

Optical Illusion Test: यह ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार चैलेंज है, जिसमें '505' के बीच छिपे…

Last Updated: March 31, 2026 16:12:35 IST

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को किस बात से नफरत, जन्मदिन पर केक भी नहीं कटवाया, क्यों जल्दी सो गए थे?

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: March 31, 2026 16:11:22 IST

Surat Cylinder Blast: हंसता-खेलता परिवार राख में तब्दील: सूरत में सिलेंडर ब्लास्ट से 5 सदस्यों की मौत, 4 महीने के मासूम…

सूरत के लिंबायत में सिलेंडर ब्लास्ट से मची भारी चीख-पुकार! एक ही परिवार के सदस्यों…

Last Updated: March 31, 2026 16:10:15 IST

कौन हैं पीआर रमेश? जो VerSe Innovation के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में हुए शामिल

PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…

Last Updated: March 31, 2026 15:47:08 IST

तेज बुखार, 150 टेक… ये गाना गाते हुए सुबक कर रोए थे नुसरत फतेह अली खान, थिएटर में दर्शकों की आंखें भी नम

धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना आज भी लोगों में काफी…

Last Updated: March 31, 2026 15:42:25 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Defender? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से…

Last Updated: March 31, 2026 15:40:12 IST