<
Categories: मनोरंजन

‘छठी मईया सुन लीं ना विनती हमार’…, तमन्ना भाटिया का भक्ति रूप देख फैंस हुए दीवाने, जानिए कब रिलीज होगा ‘The VAAN’ का नया गाना

THE VVAAN Chhathi Maiya Song Release: तमन्ना भाटिया ने 'The Vvaan' के नए गाने 'छठी मैया' का टीजर शेयर किया है, जिसमें वो भक्ति भाव से अर्घ्य देती दिख रही हैं. 'पंचायत' फेम दीपक मिश्रा और TVF के अरुणभ कुमार की इस फिल्म में बिहार-झारखंड के जंगलों की लोककथाओं और छठ पर्व का अनोखा रहस्य देखने को मिलेगा. जानिए कब रिलीज हो रहा है ये गाना

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ (The VVAAN) इन दिनों खूब चर्चा में है. रोमांटिक गाना ‘समझो ना’ हिट होने के बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘छठी मैया’ का टीजर आज, 9 सितंबर को जारी कर दिया है. इसमें तमन्ना भाटिया पूरे भक्ति भाव के साथ छठी मैया का अर्घ्य देती नजर आ रही हैं. इसी झलक ने खासकर बिहार-झारखण्ड के फैंस को भावनाओं से भर दिया है. और लोग इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

दरअसल बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के सबसे बड़े त्योहार छठ पूजा को किसी बड़ी हिंदी फिल्म का मुख्य हिस्सा बनाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ गाना ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के हर सीन का कनेक्शन बिहार और झारखंड की संस्कृति से जुड़ा है?

आपको बताते चलें कि टीजर की झलक तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, कैप्शन में लिखा है कि छठी मैया सॉन्ग 10 सितम्बर को रिलीज किया जाएगा.

छठ का पावन पर्व और जंगल की देवी की कहानी

फिल्म का नया गाना ‘छठी मैया’ बिहार और झारखंड के जंगलों की लोककथाओं, वन देवी की शक्ति और छठ पूजा की पुरानी परंपराओं को एक साथ लाता है. विशाल मिश्रा की सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाले बोल लोगों के दिलों में उतर रहे हैं. गाने में तमन्ना भाटिया और श्वेता तिवारी का भक्ति रूप फिल्म की सांस्कृतिक जड़ों को दिखाता है.

‘पंचायत’ वाले दीपक मिश्रा और TVF के अरुणभ कुमार की जोड़ी

फिल्म ‘द वन’ को बनाने वाले मेकर्स खुद बिहार की माटी से ताल्लुक रखते हैं. इस फिल्म को ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने वाले दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. वहीं, इसके लेखक TVF (द वायरल फीवर) के फाउंडर अरुणभ कुमार हैं. बिहार और झारखंड के माहौल को गहराई से समझने वाले इन मेकर्स ने फैंटेसी, रोमांच और रहस्य को अपनी मिट्टी की कहानियों के साथ पिरोया है.

बिहार-झारखंड के ऐतिहासिक जंगलों, पहाड़ियों और लोककथाओं पर आधारित यह फिल्म सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है. मेकर्स ने ‘द लेजेंड ऑफ वन’ नाम से एक कॉमिक बुक भी लॉन्च की है, जो दर्शकों को सदियों पुरानी फैंटेसी की दुनिया से जोड़ेगी.

25 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. रहस्य, कॉमेडी, रोमांस और भारतीय लोककथाओं के अनोखे संगम से बनी यह फिल्म दर्शकों को एक नया अनुभव देने के लिए तैयार है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव! नोएडा से लखनऊ तक देखें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में 10 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट…

Last Updated: November 10, 2026 08:13:45 IST

Petrol Diesel Price 10 November 2026: किस शहर में सबसे महंगा मिल रहा पेट्रोल? दिल्ली से हैदराबाद तक देखें तेल के कीमतों की पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price:मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में राहत मिली. क्रूड ऑयल अगस्त के बाद अपने…

Last Updated: November 10, 2026 07:20:25 IST

Weather Update: आज 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड

Weather Update Today 10 November 2026: राजधानी दिल्ली में टेम्परेचर गिर रहा है. इस वजह से…

Last Updated: November 10, 2026 07:13:43 IST

Maharashtra Crime: बेटे को लेकर घर से निकला पिता, एक घंटे… CCTV से खुला राज, हैरान कर देगा मामला

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के लातूर में एक पिता ने अपने 7 साल के मासूम की…

Last Updated: November 9, 2026 23:30:38 IST

दिवाली की रात पटाखों की दुकान में भड़की आग, कांग्रेस पार्षद और उनके पति की दर्दनाक मौत

Pali Fire Accident: राजस्थान के पाली जिले के फालना कस्बे में आग लग गई. इस…

Last Updated: November 9, 2026 23:26:04 IST