Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘छठी मईया सुन लीं ना विनती हमार’…, तमन्ना भाटिया का भक्ति रूप देख फैंस हुए दीवाने, जानिए कब रिलीज होगा ‘The VAAN’ का नया गाना

‘छठी मईया सुन लीं ना विनती हमार’…, तमन्ना भाटिया का भक्ति रूप देख फैंस हुए दीवाने, जानिए कब रिलीज होगा ‘The VAAN’ का नया गाना

THE VVAAN Chhathi Maiya Song Release: तमन्ना भाटिया ने 'The Vvaan' के नए गाने 'छठी मैया' का टीजर शेयर किया है, जिसमें वो भक्ति भाव से अर्घ्य देती दिख रही हैं. 'पंचायत' फेम दीपक मिश्रा और TVF के अरुणभ कुमार की इस फिल्म में बिहार-झारखंड के जंगलों की लोककथाओं और छठ पर्व का अनोखा रहस्य देखने को मिलेगा. जानिए कब रिलीज हो रहा है ये गाना

Written By:
Last Updated: September 9, 2026 19:06:11 IST

Mobile Ads 1x1

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ (The VVAAN) इन दिनों खूब चर्चा में है. रोमांटिक गाना ‘समझो ना’ हिट होने के बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘छठी मैया’ का टीजर आज, 9 सितंबर को जारी कर दिया है. इसमें तमन्ना भाटिया पूरे भक्ति भाव के साथ छठी मैया का अर्घ्य देती नजर आ रही हैं. इसी झलक ने खासकर बिहार-झारखण्ड के फैंस को भावनाओं से भर दिया है. और लोग इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

दरअसल बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के सबसे बड़े त्योहार छठ पूजा को किसी बड़ी हिंदी फिल्म का मुख्य हिस्सा बनाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ गाना ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के हर सीन का कनेक्शन बिहार और झारखंड की संस्कृति से जुड़ा है?

आपको बताते चलें कि टीजर की झलक तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, कैप्शन में लिखा है कि छठी मैया सॉन्ग 10 सितम्बर को रिलीज किया जाएगा.

छठ का पावन पर्व और जंगल की देवी की कहानी

फिल्म का नया गाना ‘छठी मैया’ बिहार और झारखंड के जंगलों की लोककथाओं, वन देवी की शक्ति और छठ पूजा की पुरानी परंपराओं को एक साथ लाता है. विशाल मिश्रा की सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाले बोल लोगों के दिलों में उतर रहे हैं. गाने में तमन्ना भाटिया और श्वेता तिवारी का भक्ति रूप फिल्म की सांस्कृतिक जड़ों को दिखाता है.

‘पंचायत’ वाले दीपक मिश्रा और TVF के अरुणभ कुमार की जोड़ी

फिल्म ‘द वन’ को बनाने वाले मेकर्स खुद बिहार की माटी से ताल्लुक रखते हैं. इस फिल्म को ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने वाले दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. वहीं, इसके लेखक TVF (द वायरल फीवर) के फाउंडर अरुणभ कुमार हैं. बिहार और झारखंड के माहौल को गहराई से समझने वाले इन मेकर्स ने फैंटेसी, रोमांच और रहस्य को अपनी मिट्टी की कहानियों के साथ पिरोया है.

बिहार-झारखंड के ऐतिहासिक जंगलों, पहाड़ियों और लोककथाओं पर आधारित यह फिल्म सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है. मेकर्स ने ‘द लेजेंड ऑफ वन’ नाम से एक कॉमिक बुक भी लॉन्च की है, जो दर्शकों को सदियों पुरानी फैंटेसी की दुनिया से जोड़ेगी.

25 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. रहस्य, कॉमेडी, रोमांस और भारतीय लोककथाओं के अनोखे संगम से बनी यह फिल्म दर्शकों को एक नया अनुभव देने के लिए तैयार है.

MORE NEWS