भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप हसीनाएं जैसे रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और अक्षरा सिंह 30 की उम्र पार करने के बाद भी Single है. इन Actresses ने शादी के बजाय अपने Career और Glamour पर फोकस किया है. आज ये सभी स्वतंत्र होकर अपनी शर्तों पर इंडस्ट्री पर Rule कर रही है.
bollywood
Unmarried Celebrities : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रही है. इस चकाचौंध भरी दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां है. जिन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर करोड़ों फैंस बनाए है. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई टॉप अभिनेत्रियां 30 और 40 की उम्र पार करने के बाद भी ‘सिंगल’ है और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही है.
रानी चटर्जी
45 की उम्र में भी ‘क्वीन’ का जलवा भोजपुरी सिनेमा की ‘क्वीन’ कही जाने वाली रानी चटर्जी ने साल 2003 में ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. आज वह 45 साल की हो चुकी है, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. रानी का नाम कुछ समय पहले मनदीप बामरा के साथ जुड़ा था और दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों से यह रिश्ता टूट गया. फिलहाल रानी अपनी फिटनेस और फिल्मों पर ध्यान दे रही है.
आम्रपाली दुबे
‘निरहुआ’ के साथ जोड़ी, पर असल में कुंवारी भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार आम्रपाली दुबे 38 साल की हो चुकी है. पर्दे पर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ उनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि लोग उन्हें असल जिंदगी में पति-पत्नी समझते है. हालांकि, असलियत में आम्रपाली अभी भी सिंगल है उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा है कि जब उन्हें सही जीवनसाथी मिलेगा, तभी वह शादी के बंधन में बंधेंगी.
काजल राघवानी
35 की उम्र में सिंगल लाइफ एन्जॉय काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है. 35 साल की हो चुकी काजल अपनी खूबसूरती और डांस के लिए जानी जाती है. उनका नाम लंबे समय तक सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ जुड़ा, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया और राहें जुदा हो गई. काजल फिलहाल अपनी सिंगल लाइफ और आने वाले प्रोजेक्ट्स को एन्जॉय कर रही है.
अक्षरा सिंह
बेबाक अंदाज और सफल करियर पटना की शेरनी कही जाने वाली अक्षरा सिंह 32 साल की है. वह न केवल एक बेहतरीन अभिनेत्री है, बल्कि एक शानदार सिंगर भी है पवन सिंह के साथ उनके विवादित रिश्ते और ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. उस कठिन समय के बाद अक्षरा ने खुद को संभाला और आज वह एक ‘इंडिपेंडेंट वुमन’ के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है. शादी के सवाल पर वह अक्सर यही कहती है कि फिलहाल उनका पूरा फोकस अपने काम पर है.
ये अभिनेत्रियां इस बात का सबूत है कि सफलता पाने के लिए शादी की उम्र का कोई बंधन नहीं होता. ये सभी अपने दम पर आलीशान जिंदगी जी रही है और लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है.
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…