<
Categories: मनोरंजन

‘मैंने प्यार किया’ की सक्सेस पार्टी में सलमान खान पर बरस पड़े राजकुमार, बोले- ‘अपने अब्बा से पूछो…’

'मैंने प्यार किया' फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने इस सुपरहिट फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक भव्य सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए थे. इस पार्टी में अभिनेता राजकुमार भी पहुंचे थे, जिनका अनुभव और जलवे सलमान के नए जोश से टकरा गए.

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने सलमान खान को एक नया स्टारडम दिया था. उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक मैंने प्यार किया में एक युवा जोड़े की प्यारी-सी और नाजुक लव स्टोरी दिखाई गई थी, जिसमें भाग्यश्री की मासूमियत और सलमान के अल्हड़पन ने सबको अपना दीवाना बना दिया था. फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने इस सुपरहिट फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक भव्य सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए थे. 
इस पार्टी में अभिनेता राजकुमार भी पहुंचे थे, जिनका अनुभव और जलवे सलमान के नए जोश से टकरा गए. अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर राजकुमार से सलमान ने ऐसा सवाल पूछ लिया जिससे राजकुमार भड़क गए और ऐसा जवाब दिया कि सलमान सहित वहां मौजूद सभी लोग उनका मुंह देखते रह गए.

पार्टी में टकराव की अनसुनी कहानी

सूरज बड़जात्या की पार्टी में राजकुमार सलमान से पहले पहुंचे थे और उन्होंने सूरज से कहा कि वे फिल्म के हीरो सलमान से मिलना चाहते हैं. सलमान पार्टी में थोड़ा लेट पहुंचे थे. सूरज ने सलमान को सभी मेहमानों से मिलवाना शुरू किया, जिसमें राजकुमार भी थे. जब राजकुमार ने सलमान को अभिवादन किया, तो सलमान ने अनजाने में पूछ लिया, “आप कौन हैं?”
इस पर राजकुमार गुस्सा हो गए. उन्होंने सलमान से कहा, “बेटा, अपने अब्बा से पूछकर आओ कि हम कौन हैं.” राजकुमार का यह तीखा जवाब उनकी बेबाकी को दर्शाता है. सलमान, जो उस समय युवा और नया स्टार थे, ने तुरंत माफी मांग ली. सलमान के पिता सलीम खान उस समय स्क्रिप्ट राइटर के रूप में मशहूर थे, इसलिए राजकुमार का इशारा सलीम खान की ओर था, जिन्होंने राजकुमार अभिनीत कई फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी थी. यह घटना सलमान के लिए सबक बन गई। थी. 

राजकुमार का गौरवशाली सफर

राजकुमार, जिनका असली नाम कुलभूषण पांडे था, हिंदी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता थे. 1926 में लाहौर में जन्मे राजकुमार ने 1950 के दशक में अपनी फिल्मी यात्रा शुरू की और चार दशकों तक 70 से अधिक फिल्मों में काम किया. उनकी फिल्में जैसे ‘मदर इंडिया’ (1957), जो ऑस्कर के लिए नामांकित हुई, ‘पानी’ और ‘तीसरी कसम’ ने उन्हें अमर बना दिया. राजकुमार का संवादअदायगी का अंदाज अनोखा था; वे तपाक से जवाब देते थे और कभी झिझकते नहीं थे. राजकुमार को कई पुरस्कार सहित पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है. साल 1996 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी फिल्में आज भी याद की जाती हैं.

सलमान खान का फिल्मी सफर

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में शुमार हैं. ‘मैंने प्यार किया’ उनकी पहली बड़ी हिट थी, जिसमें उन्होंने प्रेम का किरदार निभाया था. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था, हालांकि भाग्यश्री ने भी खूब तारीफ बटोरी थी. सलमान ने उसके बाद ‘हम आपके हैं कौन’, ‘करन अर्जुन’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. हाल ही में सलमान की नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान‘ आने वाली है, जो गलवान घाटी में भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:21:31 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST

Hight Myth: किसी बच्चे को लांघने से उसकी हाइट रुक जाती है? क्या है साइंस में इसके पीछे की सच्चाई

Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों…

Last Updated: April 9, 2026 19:44:19 IST

सरकारी स्कूल या निजी दरबार? रीवा के सरकारी स्कूल में मासूम बच्चे से पंखा करवाती शिक्षिका की करतूत कैमरे में कैद!

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल से एक विचलित करने वाला वीडियो…

Last Updated: April 9, 2026 19:57:33 IST