DDLJ: बॉलीवुड की दुनिया की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्म 'डीडीएलजे' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म में शाहरुख खान की जगह टॉम क्रूज थे मेकर्स की पहली पसंद. फिर आखिर क्या हुआ?
टॉम क्रूज थे डीडीएलजे की पहली पसंद
फिल्म ‘DDLJ’ ने सिनेमाई दुनिया में दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी थी. इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे. लेकिन सोचिए अगर फिल्म में कोई और सितारा होता तो कैसा होता. जी हां फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने हॉलीवुट स्टार टॉम क्रूज को इसके लिए कास्ट करना चाहा था, लेकिन यश चोपड़ा ने रोका ये फैसला.
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे: द मेकिंग ऑफ अ ब्लॉकबस्टर नामक पुस्तक में लेखिका अनुपमा चोपड़ा ने बताया है कि आदित्य चोपड़ा शुरुआत में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को एक अमेरिकी लड़के और भारतीय लड़की की प्रेम कहानी के रूप में बनाना चाहते थे. इसके लिए वह हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज़ को मुख्य भूमिका में लेने की सोच रहे थे. हालांकि, उनके पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने उन्हें सलाह दी कि कहानी पर फिर से विचार करें और किरदारों को अनिवासी भारतीय (एनआरआई) बना दें.
शाहरुख खान की भूमिका के लिए पहले सैफ अली खान पर भी विचार किया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के निर्माता वाईआरएफ ने पहले सोचा था कि सैफ अली खान राज के किरदार के लिए एकदम सही रहेंगे. कहा जाता है कि आदित्य चोपड़ा ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन समय की कमी और कुछ समस्या के कारण सैफ ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. फिर बाद में, शाहरुख खान को ही राज की भूमिका निभाने के लिए चुना गया. हालांकि कहा जा सकता है कि सैफ अली खान द्वारा ‘DDLJ’ को ठुकराना उनके करियर की सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी.
फिल्म DDLJ का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था. इस फिल्म ने रोमांस को नई दिशा दी और इसके बाद आने वाली फिल्मों का अंदाज बदल गया. शाहरुख खान और काजोल द्वारा निभाया गया एक-एक सीन लोगों की जहन में बस गया. सरसों के खेत वाला सीन और ट्रेन पकड़ने के लिए काजोल का भागना बहुत चर्चित हुआ था.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…