<
Categories: मनोरंजन

आधी रात कमरे में डायरेक्टर की एंट्र्री, एक्ट्रेस ने एक्सपेप्ट नहीं की गंदी डिमांड, तो फिल्म से किया बाहर

एक्ट्रेस संदीपा विर्क ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने जेल का एक्सपीरियंस और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया. उन्होंने एक डायरेक्टर के गंदे इरादों का भी जिक्र किया.

Actress Sandeepa Virk: बीते कुछ समय से एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क चर्चा में हैं. उन्हें 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 4 महीने जेल की सलाखों के पीछे बिताने पड़े. हाल ही में उन्हें जमानत मिली और वे जेल से बाहर आईं. इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के कुछ किस्सों का खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने अपनी जेल की जिंदगी के बारे में भी बताया है. ज्योत्सना बेदी को दिए एक पॉडकास्ट में संदीपा ने पंजाबी इंडस्ट्री के बारे में हैरान कर देने वाली बात कही है.

आधी रात को कमरे में घुसा डायरेक्टर

उन्होंने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री में बहुत गंध है. वहां डायरेक्टर आधी रात को कमरे में घुस आया था. उन्होंने बताया कि एक फिल्म के लिए उन्होंने 7 दिन शूटिंग की. उस फिल्म के एक्टर दिलप्रीत ढिल्लों थे. इस फिल्म को अमृतसर के खालसा कॉलेज में शूट किया गया था. शूटिंग के बाद रात लगभग 12 बजे डायरेक्टर ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया. उन्हें देखकर एक्ट्रेस ने दरवाजा खोल दिया. मुझे लगा कि कोई दोस्त है, तो उसके लिए दरवाजा खोलना चाहिए.

एक्ट्रेस के मना करने पर छीन ली फिल्म

मैंने उससे कहा कि मैं सो रही थी, तो वो बेड पर आकर बैठ गया. मैंने उससे पूछा कि वो यहां क्यों आया है, तो उसने कहा कि वो वहीं रहेगा और यहीं सोऊंगा, तो मैंने सीधा कह दिया कि मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगी. इसके बाद उसने मुझे फिल्म से निकालने की बात कही. उसे लगा कि उसके ऐसा कहने से मैं डर जाऊंगी क्योंकि सब शूटिंग हो गई है. हालांकि मैंने साफ कह दिया कि कोई बात नहीं, आपको जैसा ठीक लगे, मैं ऐसा नहीं कर सकती. इसके बाद मैंने वो फिल्म छोड़ दी. 

फ्लॉप हो गई फिल्म

उन्होंने कहा कि अगर वो उस फिल्म को कर लेतीं, तो भी वो छोड़ देती. उन्होंने आगे कहा कि वैसे तो फिल्म फ्लॉप हो गई क्योंकि जो मेरे साथ बुरा करता है, उसके साथ भी वैसा ही होता है. अगर कोई सच्चा होता है और कोई उसके साथ बुरा करता है, तो भगवान उसका बदला जरूर लेते हैं.

ये भी पढ़ें: Viral Video: ‘ज्यादा जूम मत करना…’, कैमरा देखते ही भड़कीं करिश्मा कपूर; लगाई लताड़

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST