कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. इस फिल्म को अब 4 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा. आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?
टॉक्सिक रिलीज डेट
Toxic Release Date Postponed: कन्नड़ सुपरस्टार यश की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब एक बार फिर फिल्म की रिलीजिंग की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. यश की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. कहा गया कि मिडिल ईस्ट देशों में तनाव के कारण इसकी रिलीजिंग डेट 19 मार्च 2026 से आगे बढ़ाकर 4 जून 2026 के लिए आगे बढ़ा दिया गया. कहा जा रहा है कि मेकर्स के लिए खाड़ी क्षेत्र उनके लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है, जिसके कारण ये बदलाव किया गया है. हालांकि इसके कारण रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और टॉक्सिक के बीच संभावित क्लैश भी टल गया है.
जानकारी के अनुसार, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण टॉक्सिक की रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. उनका कहना है कि अभी फिल्म को रिलीज करने से इसकी ग्लोबल रीच और फिल्म के कारोबार पर इसका असर पड़ सकता है. मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण रिलीज को पोस्टपोन करना एक अच्छा आइडिया माना जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म को बनाने में 600 से 700 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इसे बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. इसके कारण ही इसे बनाने में देरी हुई है. इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसी तमाम एक्ट्रेस हैं.
केजीएफ के बाद ये ऐसी फिल्म होगी, जिसमें यश खूंखार गैंगस्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 1940-1970 के बीच में गोवा पर आधारित फिल्म है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं, जिसमें वो बाप-बेटे के किरदार में नजर आएंगे.
बता दें कि केजीएफ से यश को बहुत बड़ी पहचान मिली. केजीएफ के पार्ट 2 ने गल्फ और भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. वहीं टॉक्सिक के टीजर के कारण भी वे चर्चा में रहे. ‘टॉक्सिक’ के टीजर को 24 घंटे में 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. इसने केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का…
Nirav Modi Petition: भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को तगड़ा झटका लगा है.…
Ram Navami Shayari Collection: राम नवमी 2026 के खास मौके पर अपनों को भेजें बेहतरीन…
Yograj Singh: योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर रविचंद्रन अश्विन के बयान पर कड़ी…
Devkinandan Thakur on LPG: देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि यह सच है कि चूल्हे…
Chaitra Navratri 2026 Day 8: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की अष्टमी तिथि का…