<
Categories: मनोरंजन

Toxic Cast Fees: साउथ की सबसे बड़ी स्टार से भी ज्यादा है कियारा आडवाणी की फीस, यश की सैलरी सुन बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को भी हुआ जलन

Toxic Cast Fees: रॉकिंग स्टार यश की अब फाइनली ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में आ चुकी है, जिसका लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था. पिक्चर में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी काम कर रही हैं. आइए जानते हैं फिल्म में किस कलाकार को कितनी फीस मिली है.

Toxic Cast Fees:रॉकिंग स्टार’ यश की अब फाइनली ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में आ चुकी है, जिसका लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था. पिक्चर में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी काम कर रही हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी अच्छी प्री-सेल्स दर्ज की है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के अलावा इन दिनों कलाकारों की कथित फीस भी चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश को अपने को-स्टार्स के मुकाबले कई गुना ज्यादा फीस मिली है. आइए जानते हैं फिल्म में कौन सा कलाकार कौन सा किरदार निभा रहा है और उसे कथित तौर पर कितनी फीस मिली है.

यश की फीस

यश फिल्म में लीड रोल में हैं. Filmibeat की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता को इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये फीस मिली है. 

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी फिल्म में नादिया का किरदार निभा रही हैं. Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा को टॉक्सिक के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस मिली है. बताया जाता है कि यह उनकी पिछली फिल्मों की तुलना में काफी बड़ी फीस है. राम चरण स्टारर ‘गेम चेंजर’ के लिए उन्हें कथित तौर पर करीब 5-7 करोड़ रुपये मिले थे.दिलचस्प बात यह है कि बताई गई रकम के हिसाब से कियारा की सैलरी नयनतारा की बताई गई फीस से ज़्यादा है, जो फिल्म की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं.

नयनतारा

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा फिल्म में गंगा का किरदार निभा रही हैं. वह टॉक्सिक की सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं.टाइम्स ऑफ इंडिया  की रिपोर्ट के मुताबिक, नयनतारा को इस फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस मिली है.

संयुक्ता मेनन

संयुक्ता मेनन भी टॉक्सिक की प्रमुख स्टारकास्ट का हिस्सा हैं. Filmibeat के मुताबिक, अभिनेत्री ने फिल्म में अपने रोल के लिए करीब 1 करोड़ रुपये फीस ली है. 

हुमा कुरैशी

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी टॉक्सिक में एलिजाबेथ के किरदार में नजर आएंगी.मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा कुरैशी को इस फिल्म में काम करने के लिए करीब 2 करोड़ रुपये फीस मिली है.

तारा सुतारिया

 तारा सुतारिया, जो रेबेका का रोल कर रही हैं. उन्होनें ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच चार्ज किया है. फिल्म की बड़ी कहानी में उनके कैरेक्टर को एक ग्लैमरस लेकिन खतरनाक इंसान के तौर पर दिखाया गया है. हालांकि बताई गई सैलरी ने काफी उत्सुकता जगाई है, लेकिन जब तक कास्ट या प्रोडक्शन टीम ऑफिशियली कन्फर्म नहीं कर देती, तब तक इसे अनकन्फर्म्ड इंडस्ट्री रिपोर्ट ही माना जाना चाहिए.

शाइन टॉम चाको

साउथ के चर्चित अभिनेता शाइन टॉम चाको भी फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें टॉक्सिक में अपने रोल के लिए करीब 40 लाख रुपये फीस मिली है.

रुक्मिणी वसंत

रुक्मिणी वसंत फिल्म में मेलिसा का किरदार निभा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें टॉक्सिक के लिए करीब 3 करोड़ रुपये फीस दी गई है.

डाली धनंजय

साउथ के अभिनेता डाली धनंजय भी टॉक्सिक में अहम भूमिका में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें फिल्म के लिए करीब 35 लाख रुपये फीस मिली है.

किसे मिली सबसे ज्यादा फीस?

रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो यश सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार हैं. उन्हें कथित तौर पर करीब 50 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके बाद कियारा आडवाणी (15 करोड़ रुपये) और नयनतारा (12 करोड़ रुपये) का नंबर आता है. हालांकि, इन सभी फीस के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ये मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित अनुमान हैं.

बता दें कि यह फिल्म KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर के नीचे बना है. इसे नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. टॉक्सिक की सिनेममौटोग्राफी राजीव रवि ने की है. वहीं रवि बसरूर, विशाल मिश्रा और तनिष्क बागची ने म्यूजिक तैयार किया है.

इस फिल्म को KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. जबकि, सिनेमैटोग्राफी राजीव रवि ने की है. वहीं, रवि बसरूर, विशाल मिश्रा और तनिष्क बागची ने म्यूजिक तैयार किया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST