Salman Khan Fraud Case: सलमान खान के ब्रांड बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर धोखाधड़ी और करोड़ों के नुकसान का आरोप लगा है. इस याचिका पर चंडीगढ़ जिला कोर्ट ने भाईजान को पेशी का नोटिस भी जारी कर दिया है.
अब दोबारा कोर्ट के चक्कर काटेंगे सलमान
Salman Khan Fraud Case | Salman Khan Court Notice : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) हर वक्त सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर. लेकिन अब एक बार फिर से भाईजान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. उनके साथ इस बार उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री (Alvira Khan Agnihotri) भी एक कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं. चंडीगढ़ जिला कोर्ट (Chandigarh District Court) ने एक बिजनेस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए धोखाधड़ी मामले में दोनों को पेशी का नोटिस जारी कर दिया है. यह मामला बीइंग ह्यूमन ब्रांड (Being Human Brand) के तहत ज्वैलरी से जुड़े बिजनेस में की गई इंवेस्टमेंट और उनके वादे के मुताबिक सहयोग न मिलने से जुड़ा है. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि पैसे लगाने के बाद भी उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है. जिससे परेशान होकर उन्होंने कोर्ट में याचिका दर्ज कर दी है.
बता दें कि, इस पूरे मामले की शुरूआत चंडीगढ़ के मनीमाजरा में एक ज्वैलरी शोरूम खोला गया था. शिकायतकर्ता अरूण गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें बीइंग ह्यूमन के नाम से आउटलेट खोलने के लिए काफी ज्यादा प्रोत्साहित किया गया. बिजनेस एग्रीमेंट के तहत उन्होंने शोरूम को बनाने और स्टॉक प्रबंधन में करीब 3 करोड़ रुपये का इंवेस्ट किया था. लेकिन, शुरूआत के बाद कंपनी पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया. जिसके कारण उन्हेंलस काफी ज्यादा लॉस झेलना पड़ा. इससे बिजनेसमैन को बहुत भारी नुकसान झेलना पड़ा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ कोर्ट ने इस पर सुनवाई शुरू कर दी है. कोर्ट ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन और संबंधित ज्वैलरी कंपनी के अधिकारियों को नोटिस भेजा है. सभी को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है.
अरुण गुप्ता ने आरोप लगाया कि अनुबंध के समय कई वादे कंपनी को किए गए थे. लेकिन कंपनी को बाद में दरकिनार कर दिया. शिकायत के अनुसार, जिस मुख्य सेंटर से आभूषणों की सप्लाई होनी थी, उसे फरवरी 2020 में अचानक बंद कर दिया गया. इसके बाद शोरूम को नया सामान नहीं मिल पाया और काम प्रभावित होने लगा. धीरे-धीरे ग्राहक भी वापस जाने लगे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि शोरूम के उद्घाटन के समय सलमान खान के खुद आने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनका कहना है कि इन वजहों से उनके बिजनेस को काफी नुकसान हुआ.
इस पूरे मामले में सलमान खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनकी ऑफिशियल टीम ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है. दूसरी तरफ पहले ब्रांड का काम संभालने वाली कंपनी ने किसी भी तरह की धोखाधड़ी से इनकार किया था. सलमान खान की टीम ने भी कहा था कि इस मामले में उनकी सीधी भूमिका नहीं थी. फिलहाल मामला कोर्ट में शुरुआती दौर में है. 5 अक्टूबर की सुनवाई के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…