<
Categories: मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ का नया धमाका: यश और कियारा आडवाणी के बीच दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, रिलीज हुआ ‘तबाही’ गाने का पोस्टर

यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' का नया पोस्टर जारी हुआ है. इसमें दोनों समुद्र किनारे रोमांटिक अंदाज में दिख रहे है. विशाल मिश्रा का यह गाना 2 मार्च को कई भाषाओं में रिलीज होगा. गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह गैंगस्टर ड्रामा 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी.

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है.  फिल्म के निर्माताओं ने अब इसके पहले लव सॉन्ग ‘तबाही’ (Tabaahi) का एक बेहद रोमांटिक पोस्टर जारी किया है.

समुद्र किनारे यश और कियारा का रोमांटिक अंदाज

फिल्म के नए पोस्टर में यश और कियारा आडवाणी समुद्र किनारे एक शांत और खूबसूरत शाम का आनंद लेते नजर आ रहे है.  पोस्टर में कियारा, यश को पीछे से गले लगाए हुए है, जो दोनों के बीच की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शाता है.  यह पहली बार है जब यह जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है.

गाने की रिलीज डेट और समय

निर्माताओं ने पुष्टि की है कि फिल्म का यह सिंगल ‘तबाही’ कल, यानी 2 मार्च को दोपहर 12:59 बजे रिलीज किया जाएगा.  इस गाने को मशहूर संगीतकार और गायक विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और संगीतबद्ध किया है.

कई भाषाओं में फिल्म और गानों की जानकारी


यह गाना सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम जैसी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.  हिंदी में इस गाने के शब्द राज शेखर ने लिखे है.  यह फिल्म एक गैंगस्टर एक्शन मूवी है, जिसे गीतू मोहनदास बना रही है.  फिल्म की कहानी 1940 से 1970 के दौर की है और इसे गोवा के बैकग्राउंड पर दिखाया गया है. 

रिलीज डेट और अन्य कलाकार

फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.  फिल्म में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.  खबरों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च को रिलीज हो सकता है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…

Last Updated: April 12, 2026 00:01:44 IST

केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल को लेकर उठाया ये कदम

Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…

Last Updated: April 12, 2026 00:00:06 IST

गहना डालो, पैसा पाओ… चीन का गोल्ड ATM मिनटों में दे रहा कैश, ये नई टेक्नोलॉजी दिमाग घुमा देगी

China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…

Last Updated: April 11, 2026 23:49:54 IST

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST

एक थप्पड़ और पत्नी ने बदल दी पति की कुंडली, पहले पत्थर से ली जान, फिर लाश के साथ बिताई पूरी रात

Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…

Last Updated: April 11, 2026 23:20:58 IST

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST