<
Categories: मनोरंजन

शादी पर तृषा कृष्णन का पुराना बयान वायरल: थलपति विजय के साथ ‘वेडिंग एंट्री’ के बाद फिर छिड़ी चर्चा

चेन्नई में एक शादी के दौरान थलपति विजय और तृषा की साथ में एंट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इसके बाद तृषा का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह तलाक में विश्वास नहीं रखतीं और केवल सच्चे प्यार के लिए ही शादी करेंगी.

दक्षिण भारतीय सिनेमा की ‘क्वीन’ कही जाने वाली अभिनेत्री तृषा कृष्णन और सुपरस्टार थलपति विजय की केमिस्ट्री एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा रही है. चेन्नई में एक हाई-प्रोफाइल शादी में दोनों की एक साथ मौजूदगी के बाद, शादी को लेकर तृषा का एक  पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा का विषय बन गया है.

चेन्नई में विजय और तृषा की वायरल उपस्थिति

यह सब तब शुरू हुआ जब 5 मार्च, 2026 को चेन्नई में फिल्म निर्माता कल्पति एस. सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में विजय और तृषा एक साथ पहुंचे.  दोनों सितारों को एक ही फ्रेम में चलते और स्टेज पर नवविवाहित जोड़े को बधाई देते देख फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म हो गया.  सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और यूजर्स इसे ‘पावर कपल गोल’ बता रहे है.

पुराना इंटरव्यू चर्चा में: ‘प्यार के लिए शादी, दबाव के लिए नहीं’

वायरल वीडियो के बीच, तृषा का साल 2016 का एक इंटरव्यू फिर से सामने आया है. इसमें उन्होंने शादी पर अपनी निजी सोच साझा की थी, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक लगती है तृषा ने स्पष्ट कहा था, मैं तलाक में विश्वास नहीं रखती.  मैं शादी का फैसला लेने से पहले 100 बार सोचूंगी क्योंकि मैं नहीं चाहती कि शादी के बाद अलगाव की नौबत आए. अभिनेत्री ने जोर दिया था कि वह केवल समाज के डर या शादी की उम्र निकलने के दबाव में आकर शादी नहीं करेंगी.  उनके लिए मानसिक सुरक्षा और आपसी समझ ज्यादा मायने रखती है . उन्होंने कहा था, ‘मैं अपने आसपास कई ऐसे शादीशुदा जोड़ों को जानती हूं जो गलत कारणों से साथ है और खुश नहीं है.  मैं ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहती.

ऑन-स्क्रीन जोड़ी का ऑफ-स्क्रीन जलवा

विजय और तृषा की जोड़ी को तमिल सिनेमा की सबसे चहेती जोड़ियों में गिना जाता है.  ‘गिल्ली’ और ‘तिरुपाची’ से शुरू हुआ इनका सफर हाल ही में फिल्म ‘लियो’ (2023) और ‘GOAT’ (2024) तक पहुंच चुका है.  लंबे समय से चल रही अफवाहों के बीच इस ताजा उपस्थिति ने फैंस को फिर से बात करने का मौका दे दिया है.

सोशल मीडिया पर ‘मीम फेस्ट’ और रिएक्शंस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ और ‘Instagram’ पर फैंस विजय और तृषा की शादी के वीडियो को एडिट कर रहे है.  जहां कुछ लोग इसे केवल एक अच्छी दोस्ती बता रहे है, वहीं कई फैंस उम्मीद जता रहे है कि यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी असल जिंदगी में भी एक हो जाए.
Mansi Sharma

Recent Posts

River Fact: कुदरत का करिश्मा या रहस्य? समुद्र तक पहुंचने से पहले ही लापता हो जाती है ये नदी

Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…

Last Updated: March 27, 2026 23:22:26 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में दिखे पीएम मोदी, सभी राज्यों के सीएम के साथ की मीटिंग; दिए ये निर्देश

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…

Last Updated: March 27, 2026 23:11:01 IST

RCB vs SRH: कप्तानी में ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड, आंकड़े देख टेंशन में RCB, बेंगलुरु में काटेंगे बवाल!

Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…

Last Updated: March 27, 2026 22:47:59 IST

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…

Last Updated: March 27, 2026 21:53:39 IST

Delhi Budget: 750 नए आरोग्य मंदिर, मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर…दिल्ली में 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पास

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…

Last Updated: March 27, 2026 21:27:35 IST

‘मैंने पहले ही कहा था…’ राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर अक्षय कुमार ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला फिल्म के प्रमोशन में बिजी…

Last Updated: March 27, 2026 21:13:32 IST