हाल ही में एक्टर तुषार कपूर ने बिना शाादी के पिता बनने के अपने फैसले पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि शादी अच्छी बात है लेकिन ये हर किसी के लिए जरूरी नहीं है. उन्होंने बताया कि सेरोगासे से पापा बनने के बारे में उन्होंने अपने परिवार को भी नहीं बताया था.
बेटे के साथ तुषार कपूर
Tushar Kapoor: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने अपने सरोगेसी फादर बनने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वे 2016 में अपने बेटे लक्ष्य के पिता बने थे. उन्होंने खुलासा किया कि सिंगल फादर बनने का फैसला लेने से पहले उन्होंने अपने पिता जितेंद्र और अपने परिवार से इस बारे में बात नहीं की थी. इस बातचीत के दौरान तुषार ने अपनी शादी को लेकर भी बात की. तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे अपने पिता की तरह काफी पुरानी सोच वाले इंसान हैं लेकिन इसके बावजूद भी वे दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं.
उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि अमेरिका में 5 साल रहने के बाद उन्होंने अकेले जीना सीखा. इसके कारण उन्होंने शादी नहीं की लेकिन उनके पिता ऐसे नहीं हैं. उनके पिता जितेंद्र शादी और परिवार में यकीन रखते हैं. वे पुराने ख्यालो वाले एक भारतीय इंसान हैं. शादी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे शादी के फैसले की इज्जत करते हैं लेकिन शादी हर किसी के लिए नहीं होती. उन्होंने कहा कि सिंगल फादर बनने से पहले उन्होंने माता-पिता की इजाजत लेना जरूरी नहीं समझा.
उन्होंने कहा कि वे शादी को पूरी तरह मानते हैं लेकिन ये फैसला मेरे लिए नहीं थी. मैं पिता बनना चाहता था. माता-पिता से मैंने पूछा नहीं तो इसके लिए उनका कोई दबाव नहीं था. उन्होंने बताया कि जब वे 39 साल के थे और एक बार वे तिरुपति जा रहे थे. इस दौरान फ्लाइट में उनकी मुलाकात प्रकाश झा से हुई. वे दोस्त नहीं थे लेकिन सोशली एक दूसरे को जानते थे.
वापस आते समय फ्लाइट कैंसिल हो जाने के कारण दोनों ने साथ में कार शेयर की. तभी प्रकाश झा ने उनसे कहा कि अगर शादी करना नसीब में नहीं है, तो सिंगल पैरेंट बनने के बारे में क्यों नहीं सोचते? उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में एक महिला सिंगल मदर बनी थी. इसके बाद तुषार ने डॉक्टरों को फोन किया और जानकारी ली. इसके बाद स्टेप बाय स्टेप जानकारी ली और अंत में वे पिता बन गए.
'The 50' फेम रिद्धिमा पंडित और यूट्यूबर वंश सिंह की जंग ने लिया नया मोड़!…
पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ रवीना टंडन के फैन थे. नवाज ने 199 कारगिल…
NHAI टोल पास कीमत: नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बिना कोई फीस…
Kalki 2898 AD Villain: 10 दिन की शूटिंग और 150 करोड़ फीस? 'कल्कि' के इस…
राजस्थान के जोधपुर-पाली हाईवे पर एक ऐसा मंदिर है, जहां पर रॉयल एनफील्ड 350 की…
राजस्थान में एक ऐसा अनोखा गांव है, जहां पर लोग पक्के घर नहीं बनाते. वे…