<
Categories: मनोरंजन

इतना दर्द, खोने को कुछ नहीं… ईरान में हुए हमले पर बिलख-बिलखकर रोईं एक्ट्रेस मंदाना करीमी, वीडियो वायरल

मंदाना करीमी इमोशनल वीडियो: हरान में जन्मी और भारत में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फूट-फूट कर रो पड़ीं और अपना दुख ज़ाहिर किया.

Iranian Actress Mandana Karimi Cried: US और इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर मिसाइलें दागकर बड़ा हमला किया है. इस हमले ने ईरान को तबाह कर दिया है और ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई. इस बीच, तेहरान में जन्मी और भारत में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फूट-फूट कर रो पड़ीं और अपना दुख ज़ाहिर किया. लेकिन उनकी फीलिंग्स सिर्फ़ दुख के बारे में नहीं हैं, बल्कि एक लंबे समय से चले आ रहे नुकसान और बदलाव की उम्मीद के बारे में हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

कौन हैं मंदाना करीमी?

मंदाना करीमी ईरान की राजधानी तेहरान की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले कई सालों से भारत में रह रही हैं. अब ईरान में हो रही बमबारी की वजह से उन्हें वहां के अपने लोगों की सुरक्षा की चिंता हो रही है. मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोती और सिसकती हुई दिख रही हैं. रोते हुए वह अपनी भाषा में बात करती भी दिख रही हैं. मंदाना के चेहरे पर दर्द और तकलीफ साफ दिख रही है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा कि इतना दर्द, इतनी उम्मीद. शायद नौरोज (ईरानी नया साल) आखिरकार अलग होगा. ईरान के लिए प्रार्थना करें.

ईरान पर हुए हमले पर मंदाना ने क्या कहा?

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की US और इज़राइली हमले में मौत की खबर भी सामने आई है, जिसके बाद ईरान से कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग जश्न मनाते दिख रहे हैं. अपनी एक स्टोरी में मंदाना करीमी ने ईरानियों की खुशी का कारण बताया.

मंदाना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कभी-कभी लोग जंग की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए खुश होते हैं क्योंकि एक घुटन भरी स्थिति खत्म हो गई है. क्योंकि जब आप सालों तक दबाव में रहते हैं, तो आपके सपने छोटे और छोटे होते जाते हैं. आप हर सुबह चिंता के साथ उठते हैं. बहुत से लोग जंग को आज़ादी के तौर पर देखते हैं, इसलिए नहीं कि उन्हें तबाही पसंद है, बल्कि इसलिए कि उन्हें लगता है कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है.

मंदाना करीमी का फिल्मी सफर

मंदाना करीमी की बात करें तो वह तेहरान, ईरान से हैं. हालांकि, वह पिछले कई सालों से भारत में रह रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. वह भाग जॉनी और क्या कूल हैं हम जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. मंदाना सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नज़र आई थीं. 2022 में, वह एकता कपूर के शो लॉक अप में नजर आईं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

अरे मैडम आपकी… कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं आयशा शर्मा, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कन

एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…

Last Updated: April 11, 2026 19:09:35 IST

दिल्ली में छोटे-छोटे चैंबरों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गए सारे भेद

Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…

Last Updated: April 11, 2026 18:40:17 IST

Rohit Sharma: ‘मैंने भी आपके अंडर ही…’ हार्दिक ने MI में रोहित के 15 साल पुरे होने पर जो कहा, जीत लिया सबका दिल!

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने…

Last Updated: April 11, 2026 18:27:52 IST

जहां चोरी का बनाया प्लान, वहीं हुआ इलाज… रात भर झूले की तरह शटर में लटका रहा चोर

गाजियाबाद के वैशाली में एक चोर क्लिनिक में चोरी करने पहुंचा. इसी दौरान उसका सिर…

Last Updated: April 11, 2026 18:22:19 IST

बाबर आजम ने PSL में काटा बवाल! ठोक डाले 4000 रन, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के…

Last Updated: April 11, 2026 18:12:55 IST

प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन का खतरा… अगर अधिक समय तक पहनेंगे टाइट जींस, जल्द बदलें फैशन, वरना…

Disadvantages Of Tight Jeans: फैशन के दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है…

Last Updated: April 11, 2026 18:09:41 IST