<
Categories: देश

PM Kisan Yojana 22nd Installment: किन किसानों की 22वीं किस्त पर लगाई जा सकती है रोक? ऐसे चेक करें स्टेटस

एक ओर जहां लोगों को किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आने का इंतजार है वहीं दूसरी ओर लिस्ट में से नाम हटाए जाने का डर भी है.चलिए जानते हैं किन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा और नाम चेक करने के लिए क्या करें.

PM Kisan Yojana 22nd Installment: किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर चर्चा काफी तेज है क्योंकि अभी तक यह किस्त किसानों के खाते में ट्रांस्फर नहीं की गई है. देश के करोड़ों अन्नदाता किसान बेसब्री से इस निधि का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये सालाना निधि दी जाती है. लेकिन, यह पैसा सालाना नहीं आकर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये करके किसानों के खाते में भेजे जाते हैं. पिछले साल नवंबर में 21वीं किस्त लोगों को मिल गई थी.

एक ओर जहां लोगों को किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आने का इंतजार है वहीं दूसरी ओर लिस्ट में से नाम हटाए जाने का डर भी है.चलिए जानते हैं किन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा और नाम चेक करने के लिए क्या करें.  

किन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त

जिन किसानेों के जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव हुए हैं या जिनके नाम पर 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन ट्रांसफर हुई है उनके दस्तावेज वेरिफिकेश में मैच नहीं करने वालों की किस्त रोकी जा सकती है. जिन किसानों ने गलत जानकारी देकर किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराया होगा उनकी किश्त रोकी जा सकती है. परिवार संबंधी मामलों या गलत नाम होने पर सरकार द्वारा इस किस्त पर विराम लगाया जा सकता है. अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं है तो भी आपकी 22वीं किस्त को रोका जा सकता है. अगर अगर आप किसी प्रकार की गलत सूचना या जानकारी देकर अबतक किस्त लेते आ रहे हैं तो भी आपकी किस्त को रोका जा सकता है. 

कैसे लगाएं स्टेटस का पता

अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपकी किस्त अबतक खाते में क्यों नहीं आई है तो ऐसे में ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए आपको Farmers Corner में Know Your Status ऑप्शन पर जाना है और अपना मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण कर लेना है.इसके बाद आपको Get Data पर क्लिक करना है कुछ ही सेकंड में आपकी पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST