<
Categories: मनोरंजन

Saiyaara Re-release: वैलेंटाइन वीक में ‘सैयारा’ ने फिर बड़े पर्दे पर दी दस्तक, जेन-जी के दिलों पर फिर करेगी राज!

सैयारा के मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने का फैसला लिया है. मेकर्स का मानना है कि ये फिल्म एक बार फिर तगड़ी कमाई कर सकती है. हालांकि अभी तक री-रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

Saiyaara Re-release: 2025 में जेन-जी की पसंदीदा फिल्मों में से एक रहने वाली सैयारा को एक बार फिर रिलीज कर दिया गया है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. मेकर्स ने वैलंटाइंस वीक में जेन-जी के लिए इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला ले लिया है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की है कि इसे कब री-रिलीज किया जाएगा. बता दें कि जुलाई 2025 में जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, तो जेन-जी को काफी पसंद आई थी. वे भावुक होकर सिनेमाघरों से निकल रहे थे. 

2025 में रचा था इतिहास

जुलाई 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ के रिलीज होते ही सिनेमाघरों से काफी वीडियोज सामने आईं, जिनमें काफी तमाशे देखने को मिले. यंगस्टर्स की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वे रोते हुए और जमीन पर लोटते हुए नजर आए. उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर मीम्स और दूसरी वीडियोज के लिए काफी इस्तेमाल किए गए. बहुत से लोगों ने नौजवानों की इन वीडियोज को पब्लिसिटी स्टंट बताया. फिल्म और लीड रोल्स ने भी काफी सराहना बटोरीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी कमाई की. 

कितनी की कमाई?

60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देश भर में 398.5 करोड़ रुपए कमाए. वहीं फिल्म ने विदेशों में 171.5 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 570 करोड़ रुपए की कमाई की. किसी डेब्यू एक्टर के तौर पर भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की गई, जो 21.5 करोड़ रही. इस फिल्म ने कबीर सिंह को पीछे छोड़ते हुए भारतीय रोमांटिक फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग की, जो 20.21 करोड़ रही. 

फिल्म तेरे नाम भी होगी री-रिलीज

साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म तेरे नाम भी री रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 27 फरवरी को बड़े पर्दे पर री-रिलीज होने वाली है. सलमान खान की ये फिल्म 23 साल बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे. अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो इसे बड़े पर्दे पर देखने का आनंद ले सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Tanushree Dutta : महाकाल के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर का नाम लेकर पोस्ट में लिख दी बड़ी बात

Tanushree Dutta social media post: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन का…

Last Updated: October 11, 2026 17:01:44 IST

IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज से हार के बाद होगा बड़ा बदलाव? इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी; ऐसी दिख सकती है प्लेइंग-11

IND VS WI: तीसरे टी20I में भी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा. ऐसे…

Last Updated: October 11, 2026 16:52:38 IST

Nepal Flash Flood: नेपाल में फिर मची तबाही, 10 मिनट में 2 मीटर से ज्यादा बढ़ा नदी का जलस्तर, बह गए घर और पुल

Nepal Flood:सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नदी का रंग पूरी तरह से…

Last Updated: October 11, 2026 16:42:07 IST