Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Ustaad Bhagat Singh OTT Release: कब और कहां देखें पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, इस OTT ने किया रिवील

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: कब और कहां देखें पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, इस OTT ने किया रिवील

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज 'उस्ताद भगत सिंह' को फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है. इसी के साथ, अब पावर स्टार पवन कल्याण स्टारर फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया है. ये रोमेंटिक एक्शन फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में भी उपलब्ध है. घर बैठे ये मूवी देखना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर-

Written By: Kajal Jain
Last Updated: April 16, 2026 12:04:58 IST

Mobile Ads 1x1

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद 16 अप्रैल 2026 को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज कर दिया गया है. वैसे तो  ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज के बाद मेकर्स का अनुमान था कि ये बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन कुछ दिनों में ही मिले-जुले रिव्यूज मिलने लगे, जिसके बाद अब  ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने ओटीटी पर जगह बना ली है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ के लीड रोल

पवन कल्याण स्टारर फिल्म  ‘उस्ताद भगत सिंह’ में श्रीलीला और राशि खन्ना फीमेल लीड रोल में हैं. इस रोमेंटिक एक्शन-थ्रिलर में आर. पार्थिबन, के. एस. रविकुमार, गौतमी, नवाब शाह, राव रमेश और जयप्रकाश सपोर्टिंग रोल प्ले करते नजर आएंगे.

 इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया है. नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर की है, जिसको खास कैप्शन भी दिया गया है.

कैप्शन में लिखा है “नाम भगत है, लेकिन उनकी क्रांति ही उनकी पहचान है. 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में ‘उस्ताद भगत सिंह’ देखें.”

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने करीब  96.75 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. रिलीज के 28 दिनों में इस मूवी ने  भारतीय पर करीब 84.90 करोड़ की कमाई की है. इसकी नेट इनकम 72.33 करोड़ आंकी गई है.

तकनीकी दृष्टि से देखें को उस्ताद भगत सिंह का हर एंगल रिच और स्टाइलिश फील देता है. हरीश शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अयानंका बोस ने सिनेमेटोग्राफी के जरिए स्पेशल इफेक्ट भी जनरेट किए हैं. देवी श्री प्रसाद के गाने और थमन एस का संगीत इस मूवी एनर्जी से भर देते हैं.

क्या है कहानी?

‘उस्ताद भगत सिंह’ मूवी की शुरुआत में एक शिक्षक के सीन से होती है, जो आंध्र प्रदेश के आदिवासी इलाकों में जनकल्याण के लिए बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं. इसी दौरान शिक्षक की मुलाकात पवन कल्याण के कैरेक्टर भगत सिंह से होती है. जो एक आदिवासी लड़का है. कहानी में आगे चलकर शिक्षक पवन कल्याण को पढ़ाने और समाज में स्थापित करने में मदद करते हैं.

इसके बादभगत सिंह एक पुलिस ऑफिसर बन जाता है और आगे चलकर शिक्षक भी अविभाजित राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है. कुछ समय बाद, मुख्यमंत्री की हत्या करने की कोशिश होती है. मूवी में दिखाया गया है कि कैसे भगत सिंह वर्दी का फर्ज और शिक्षक का कर्ज चुकाते हैं.

MORE NEWS