हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक पोडकास्ट में अपने पति युगम के साथ अपने रिश्ते पर बात की, जिसपर वे भावुक हो गईं. उन्होंने अपने पति के अफेयर पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि युगम का दो लड़कियों के साथ अफेयर है.
चंद्रिका दीक्षित
Emotional Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने एक बार फिर अपने पति पर आरोप लगाए हैं. बीते काफी समय से उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है. उनके और उनके पति युगम के बीच दरार पड़ गई है. दोनों काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं और एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं. हाल ही में चंद्रिका दीक्षित एक शो में गईं, जहां उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में जिक्र किया और वो भावुक हो गईं. उन्होंने इस पॉडकास्ट में कहा कि उनके पति युगम ने उन्हें धोखा दिया है. उन्होंने उनके अफेयर्स पर बात भी की.
चंद्रिका ने सिद्धार्थ केनन के पोडकास्ट में पति युगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि युगम ने दो महिलाओं के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया है. इस पर सिद्धार्थ ने उनसे पूछा कि आपको कैसे पता कि उनका दो महिलाओं से अफेयर है? इस चंद्रिका ने जवाब दिया कि युगम ने इस बारे में खुद चंद्रिका को बताया था. उसने गुस्से में या पता नहीं कैसे इस बात का जिक्र किया, लेकिन किया. उसने उस दिन कहा था कि वो दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा है और मैं उसे छोड़ दूं. उसने कहा कि मैं उसे क्यों नहीं छोड़ रही हूं और वो मुझसे अलग होना चाहता है. ये सुनकर मैंने उसे छोड़ दिया. हालांकि चंद्रिका को उन लड़कियों का नाम नहीं पता.
चंद्रिका ने इमोशनल होते हुए कहा कि मुझे उन लड़कियों के बारे में नहीं पता लेकिन मैं उसकी जिंदगी की पहली लड़की थी, जिसने उसका हाथ थामा था. मैं पहली ऐसी लड़की थी, जो उसकी बाइक के पीछे बैठी थी. वो मुझसे हर बात शेयर करता था. हालांकि अचानक उसकी जिंदगी में कोई और आ गया और वो हर चीज उसके साथ शेयर कर रहा है. मेरे बारे में वो उन लड़कियों से बात कर रहा है और उन्हें बता रहा है कि हमारी शादी किस कंडीशन में हुई है. पति युगम के अफेयर पर बात करते हुए चंद्रिका भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए.
वहीं चंद्रिका इन दिनों सैफी नाम के शख्स के साथ वीडियो बना रही हैं और शेयर कर रही हैं, जिसके कारण दोनों का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है. रोमांटिक वीडियोज के कारण चंद्रिका को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…
UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…
Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…
Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…