<
Categories: मनोरंजन

Vadh 2 Trailer OUT: पहले से भी बेहद खतरनाक है ‘वध 2’! संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दिलचस्प कहानी घुमाने देगी दिमाग

Vadh 2 Trailer Released: संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) की फिल्म '‘वध 2’' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब इस खतरनाक ट्रेलर में सभी का ध्यान अपनी और खीच लिया हैं. ट्रेलर में तगड़े सस्पेंस की झलक साफ नजर आ रही हैं, बदमाश साइको लड़के और मासूम लड़की की कहानी ट्रेलर में छुपाई गई है.

Vadh 2 Trailer OUT: संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) की आने वाली फिल्म ‘‘वध 2’’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, यह 2022 में आई फिल्म ‘वध’ का दूसरा पार्ट हैं, इस फिल्म में भी संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ही जोड़ी नजर आई थी. क्राइम थ्रिलर और सस्रपेंस से भरी यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी. वहीं अब फिल्म ‘‘वध 2’’ नई कहानी के साथ आई हैं और अब इसके ट्रेलर सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं. लोगों को फिल्म का ट्रेलर बेहद खतरनाक और दिलचस्प लग रहा है.

नई कहानी के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘‘वध 2’ का दमदार ट्रेलर

फिल्म ‘‘वध 2’ के ट्रेलर में थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट के साथ एक दिलचस्प नई कहानी दिखाई गई है, लेकिन अहम घटना को सस्पेंस में रखा गया है. ट्रेलर में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की गंभीर और रियल परफॉर्मेंस देखने को मिल रही हैं. ट्रेलर में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला और नए कलाकार अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी की भी झलक दिखाई है.

सस्पेंस से भरा है फिल्म ‘वध 2’ ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर इंटेंस और खतरनाक दिख रहा है. ट्रेलर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है. इसके बाद नीना गुप्ता नजर आती हैं. नीना गुप्ता जेल में बंद हैं और संजय उन्हें बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगे हैं. लेकिन तभी ट्रेलर में अक्षय डोगरा की एंट्री होती है, जो कि एक साइको के किरदार में नजर आ रहे हैं, वो भी जेल में बंद होते हैं, ट्रेलर में उनके सनकपन की झलक दिखाई गई है, जो देखने में ही डरवनी लग रही हैं. वहीं ‘वध 2’ के ट्रेलर में एक मासूम लड़की को भी दिखाया गया है और इसी की कहानी मेकर्स ने ट्रेलर में छुपाई हैं.

 

‘वध 2’ का ट्रेलर है दिलचस्प, डरावना और खतरनाक

फिल्म का ट्रेलर देखने में दिलचस्प, डरावना और खतरनाक लग रहा है. इसी वजह से अब फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज क्रिएट हो गया हैं, फिल्म के ट्रेलर के वीडियो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं, लोग इस फिल्म का अब बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. फिल्म ‘वध 2’ के ट्रेलर आने होने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ फिल्म के रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते”. दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “यह सबसे बढ़िया होने वाला है, एक अन्य यूजर ने लिखा, “लोगों को इसी तरह कू फिल्मों की जरूरत है. 

कब रिलीज होगी ‘वध 2’

बता दें कि फिल्म ‘वध 2’ को जसपाल सिंह संधू ने लिखा है और उन्ही ने डायरेक्ट किया है.यह फिल्म लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का तगड़ा एक्शन, रोहिणी में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…

Last Updated: March 30, 2026 17:43:18 IST

10 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये 5 टॉप स्मार्टफोन्स, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Redmi 13C 5G भी शामिल

आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:09 IST

कौन हैं नेहा पांचाल? UPPCS में दिखाया जलवा, परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ हासिल की रैंक 1

UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…

Last Updated: March 30, 2026 17:20:14 IST

Delhi NCR Storm Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, क्या आ गया फिर से छतरी निकालने का समय?

Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी समेत कई…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:29 IST

क्या है जन विश्वास बिल? ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने पर भी मिलेगी 30 दिनों की छूट, चला सकेंगे वाहन

इसके बिल के तहत आपको किसी प्रकार की रोक टोक का सामना नहीं करना पड़ेगा.…

Last Updated: March 30, 2026 17:11:57 IST

IPL ने बना दी जोड़ी… MI-KKR मैच में फैन ने गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, फिर ऐसे बना ‘पोपट’!

Proposal During IPL Match: आईपीएल के दूसरे मैच के दौरान एक MI फैन ने अपनी…

Last Updated: March 30, 2026 17:08:28 IST