होम / Varun Dhawan फैमिली से आई गुड न्यूज, वरुण के भाई रोहित धवन दूसरी बार बने पिता!

Varun Dhawan फैमिली से आई गुड न्यूज, वरुण के भाई रोहित धवन दूसरी बार बने पिता!

India News Desk • LAST UPDATED : May 4, 2022, 5:50 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Varun Dhawan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टरों में से एक डेविड धवन की फैमिली में इन दिनों खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल उनके बड़े बेटे रोहित धवन अब दूसरी बार पिता बन गए हैं। खबरों की माने तो रोहित की वाइफ जान्हवी ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि रोहित धवन और जान्हवी ने साल 2012 में गोवा में शादी की थी।

रोहित भी अपने पिता की तरह डायरेक्टर हैं। उन्होंने ‘देसी बॉयज’ और ‘ढिसूम’ जैसी फिल्में बनाई हैं। इससे पहले जान्हवी और रोहित साल 2018 में एक बेटी के माता-पिता बने थे और अब वो लगभग 4 साल बाद एक बेटे के माता-पिता बने हैं। इस गुड न्यूज के मिलने के बाद धवन फैमिली के अलावा कई फैंस भी खुश है।

जान्हवी और रोहित साल 2018 में एक बेटी के माता-पिता बने थे

दरअसल, आज यानी 4 मई 2022 को डेविड धवन अपने बेटे रोहित के साथ मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। इसी दौरान ये बात पता चली कि रोहित एक बेटे के पिता बने हैं।

Varun Dhawan
Varun Dhawan फैमिली से आई गुड न्यूज, वरुण के भाई रोहित धवन दूसरी बार बने पिता!

रोहित धवन के भाई और एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने कुछ दिनों पहले ही वरुण की भाभी जान्हवी के लिए बेबी शावर भी रखा था। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। नताशा ने जान्हवी का बेबी शावर अलीबाग में आयोजित किया था, जिसमें अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुई थीं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut सलमान खान के साथ ईद मनाने पर हुई ट्रोल!

यह भी पढ़ें : हिंदी भाषा को लेकर अजय देवगन पर Sonu Nigam का ‘वार’, बोल दी ये बड़ी बात !

यह भी पढ़ें : Poonam Pandey लॉकअप शो से हुई बाहर, टॉपलेस होना भी नहीं आया काम!

यह भी पढ़ें : Arpita khan Eid Party भाईजान के साथ ईद का जश्न मनाने उमड़ा पूरा बॉलीवुड, वायरल हुई तस्वीरें

यह भी पढ़ें : Anushka Sharma जिम में विराट कोहली के साथ वर्कआउट करती आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT