<
Categories: मनोरंजन

Dharmendra Death: नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही मैन’, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; काफी समय से बीमार थे धर्मेंद्र

Dharmendra Death News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. वह काफी समय से उम्र संबंधी परेशानी का सामना कर रहे थे. वह इस महीने के शुरुआत में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे.

Dharmendra Death Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra Death) 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. वह काफी समय से उम्र संबंधी परेशानी का सामना कर रहे थे. वह इस महीने की शुरुआत में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे. 

89 साल में धर्मेंद्र का हुआ निधन

बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे. जहां उनकी तबीयत गंभीर बताई जा रही थी. उस दौरान उनकी मौत की अफवाह भी मीडिया चैनल में खूब फैली थी. जिसके बाद उनके परिवार ने सामने आकर सभी खबरों को खारिज कर दिया था. तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से घर शिफ्ट कर दिया गया था. जिसके बाद उनका घर से ही इलाज जारी था.

कब हुआ था धर्मेंद्र का जन्म?

धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है. उनका जन्म 8 दिसंबर को 1935 को पंजाब में हुआ था. कुछ दिनों बाद ही एक्टर अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे. परिवार भी उनके जन्मदिन की तैयारी धूमधाम से कर रहा था.  

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

एक्टर धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी. 10 नवंबर को हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और राजवीर देओल, अभय देओल अस्पताल में पहुंचे थे. 

65 साल बॉलीवुड पर किया राज

धर्मेंद्र काफी सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. उन्होंने 1960 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” थी. इसके बाद फिल्म बॉय फ्रैंड में भी उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था. इसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आएं. शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966) जैसी कई फिल्मों में उन्होंने दमदार किरदार निभाएं थे. “धर्मेंद्र भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हों, लेकिन फैंस की याद में वह हमेशा जिंदा रहेंगा.” 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Tanushree Dutta : महाकाल के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर का नाम लेकर पोस्ट में लिख दी बड़ी बात

Tanushree Dutta social media post: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन का…

Last Updated: October 11, 2026 17:01:44 IST

IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज से हार के बाद होगा बड़ा बदलाव? इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी; ऐसी दिख सकती है प्लेइंग-11

IND VS WI: तीसरे टी20I में भी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा. ऐसे…

Last Updated: October 11, 2026 16:52:38 IST

Nepal Flash Flood: नेपाल में फिर मची तबाही, 10 मिनट में 2 मीटर से ज्यादा बढ़ा नदी का जलस्तर, बह गए घर और पुल

Nepal Flood:सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नदी का रंग पूरी तरह से…

Last Updated: October 11, 2026 16:42:07 IST

Delhi Police: प्रदर्शनकारियों की पिटाई का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…

Last Updated: October 11, 2026 16:03:46 IST