होम / Siddharth Shukla के हमशक्ल के वीडियोज वायरल

Siddharth Shukla के हमशक्ल के वीडियोज वायरल

Mukta • LAST UPDATED : September 13, 2021, 8:36 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
सिद्धार्थ शुक्ला की माौत के बाद उनके फैंस अभी भी सदमे में हैं। वे उनके निधन के सदमे से उबर नहीं पा रहे और उनके पुराने वीडियोज देखकर तसल्ली कर रहे हैं। इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला के एक हमशक्ल सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर चंदन नाम के शख्स में लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला की झलक दिखाई दे रही है। चंदन खुद सिद्धार्थ के फैन हैं और काफी वक्त से उनकी स्टाइल को कॉपी कर रहे हैं। वह उनके डबिंग वाले वीडियोज भी बनाते हैं। चंदन के वीडियोज सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को पसंद आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने नेगेटिव कॉमेंट्स भी किए हैं।

सिद्धार्थ के फैन हैं उनके हमशक्ल चंदन

लाखों लोगों के चहेते सिद्धार्थ शुक्ला बीते दिनों इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन के बाद से उनके फैंस सदमे में हैं। सिद्धार्थ के फैंस उनके पुराने वीडियोज देखकर ही तसल्ली कर रहे हैं। इस बीच उनके एक फैन के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। चंदन नाम के इस फैन के वीडियोज पर कई लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं कि वह सिद्धार्थ शुक्ला जैसे दिखते हैं। चंदन ने सिद्धार्थ का स्टाइल कॉपी करके कई वीडियोज बनाए हैं। चंदन ने शहनाज और सिद्धार्थ के भी कई वीडियोज अपनी टाइमलाइन पर शेयर किए हैं।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT