Vidyut Jamwal Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते दिख रहे हैं. उन्हें देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा.
विद्युत जामवाल
Vidyut Jamwal Video: अभिनेता विद्युत जामवाल अक्सर चकाचौंध भरी दुनिया से कोसों दूर जंगलों में अकेले समय बिताते दिखते हैं. उन्हें प्रकृति के नजदीक तरह-तरह की क्रियाएं करते देखा जाता है. एक्टर कहते हैं कि ये सब वो मन की शांति के लिए करते हैं. अब अभिनेता ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें उन्हें बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते देखा जा रहा है. ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें वो बिना कपड़ों के तेज़ी से पेड़ पर चढ़ते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने निजी अंगों को बुरी नजर वाले इमोजी से छिपा रखा है. अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘कलरिपयट्टू के अभ्यासी के रूप में, मैं साल में एक बार सहज योग का अभ्यास करता हूं. सहज का अर्थ है प्राकृतिक सहजता और स्वाभाविक अवस्था में लौटना, जिससे प्रकृति और आंतरिक जागरूकता से गहरा जुड़ाव होता है.’
अभिनेता ने आगे बताते हुए कहा, ‘वैज्ञानिक रूप से, यह कई न्यूरोरिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है और संतुलन और कोऑर्डिनेशन में सुधार होता है. साथ ही इससे शरीर के प्रति जागरूकता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और स्थिरता का गहरा एहसास होता है.’
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक्ट्रेस कुब्रा सैत समेत कई सेलेब्स ने उनकी तारीफ की हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि मोगली भी कुछ कपड़े पहनता था, पर आप महान हो. वहीं एक और अन्य यूजर ने बोला, रियल इंडियन योगी.
पिछले साल भी अभिनेता ने कुछ फोटोज और वीडियोज साझा किए थे, जिसमें वो बिना कपड़ों के किसी विरक्त संत की तरह पहाड़ों, झरनों, और जंगल के बीच समय बिता रहे थे. एक्टर बहुत ही सादा और सरल जीवन जीने पर यकीन करते हैं.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…