<
Categories: मनोरंजन

शादी के जश्न में डूबा विजय देवरकोंडा का 15 करोड़ का बंगला, रश्मिका मंदाना संग सात फेरों से पहले रोशनी से जगमगाया ‘सफेद महल’

रश्मिका मंदाना के साथ शादी की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा का हैदराबाद स्थित 15 करोड़ का बंगला रोशनी से जगमगा उठा है. यह 'मॉडर्न टस्कन' स्टाइल का सफेद बंगला अपनी सादगी के लिए मशहूर है. 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली शादी से पहले एक्टर का घर दुल्हन की तरह सज चुका है.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'राउडी स्टार'  विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक भव्य पैलेस (ITC Mementos) में शादी के बंधन में बंधने वाली है.  इस बड़े दिन से पहले हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित विजय का 15 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला सुनहरी रोशनी और खूबसूरत फूलों से जगमगा उठा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है.

इटली के विला जैसा दिखता है विजय का यह 'सफेद महल'

विजय देवरकोंडा का यह घर अपनी सादगी और आधुनिक डिजाइन के लिए जाना जाता है.  इसे 'मॉडर्न टस्कन' (Modern Tuscan) थीम पर बनाया गया है, जो इटली के सुंदर विला जैसा अहसास देता है.  घर का बाहरी हिस्सा पूरी तरह सफेद है, जिसमें बड़े लकड़ी के दरवाजे और ऊंचे 'साइप्रस' के पेड़ लगे है.  विजय अक्सर अपनी मां, पिता, भाई और अपने पालतू डॉग 'स्टॉर्म' के साथ इस घर की तस्वीरें शेयर करते रहते है.
घर के अंदर का नजारा भी किसी सपने से कम नहीं है.  पूरे बंगले में सफेद और आइवरी रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो घर को बहुत ही शांत और बड़ा दिखाता है.  लिविंग रूम में जमीन से लेकर छत तक बड़ी कांच की खिड़कियां (French Windows) है, जिनसे दिन भर सूरज की रोशनी आती रहती है.  घर में एक खास 'एंटरटेनमेंट रूम' और एक बड़ी बालकनी भी है, जहां से हैदराबाद शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है.
शादी की तैयारियों की बात करें तो उदयपुर में होने वाले मुख्य समारोह में बेहद करीबी मेहमानों को ही बुलाया गया है.  खबर है कि वहां 'नो-फोन पॉलिसी' लागू की गई है ताकि शादी की प्राइवेसी बनी रहे.  हालांकि, शादी के बाद 4 मार्च को इसी हैदराबाद वाले बंगले के पास स्थित 'ताज कृष्णा' होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने की उम्मीद है, जिसमें फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे शिरकत करेंगे.  फिलहाल, विजय के इस चमकते हुए बंगले को देखकर फैंस 'विरुश' की शादी के लिए बेहद उत्साहित है.
Mansi Sharma

Recent Posts

BAFTA 2026 के रेड कार्पेट पर छाईं नन्ही राहा: आलिया भट्ट बोलीं- ‘उसे बढ़ते देखना ही असली जिंदगी है’

आलिया भट्ट ने BAFTA 2026 के मंच पर बतौर प्रेजेंटर 'नमस्कार' कहकर सबका दिल जीत…

Last Updated: February 23, 2026 19:38:26 IST

जबरन हुई निरहुआ की शादी.. पत्नी से नहीं कर पाए कभी प्यार, लेकिन हैं दो बच्चों के पिता, इस एक्ट्रेस संग है एक्सट्रा मैरिटल अफेयर?

Dinesh Lal Yadav Nirahua: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने हाल ही में अपनी…

Last Updated: February 23, 2026 19:36:51 IST

हर तरफ से हमारी बेइज्जती हुई! साउथ अफ्रीका से हार पर पूर्व कप्तान का फूटा गुस्सा, टीम इंडिया को बताया ‘फ्लॉप शो’

Kris Srikkanth: हमने खुद को जलील करवाया है! साउथ अफ्रीका से हार के बाद पूर्व…

Last Updated: February 23, 2026 19:36:46 IST

राजपाल यादव ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन पर कहा शुक्रिया, बोले- ‘उन्होंने मेरे घर कभी खाना…’

हाल ही में एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल गए थे. उस दौरान…

Last Updated: February 23, 2026 19:19:15 IST

ChiChi Call Viral Video: एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! चीची वीडियो कॉल के नाम पर चल रहा डेटा चोरी गैंग

चिची कॉल वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर इन दिनों चीची कॉल वायरल वीडियो काफी ट्रेंड…

Last Updated: February 23, 2026 19:22:15 IST