Vijay Kavish: रामानंद सागर की 'रामायण' लोगों के जहन में आज भी कैद है. राम, लक्ष्मण और सीता के किरदार को तो हर कोई जानता है. लेकिन हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक नहीं, बल्कि पांच-पांच किरदारों को निभाया था. चलिए जानते हैं उस शख्स के बारे में.
विजय कविश रामायण में
Vijay Kavish In Ramayan: ‘रामायण’ जैसे लोकप्रिय सीरियल में अपनी विभिन्न भूमिकाओं के कारण यह अभिनेता काफी लोकप्रिय हुआ. इस सीरियल में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी से लेकर दारा सिंह जैसे कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी. वहीं इस चर्चित धारावाहिक में एक अभिनेता ने एक साथ पांच किरदार निभाए थे. कभी रावण का ससुर तो कभी वाल्मिकी बनें. जानिए कौन है वो एक्टर और कहां हैं आजकल.
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, तो उसका नाम है विजय कविश. इस अभिनेता ने ने 39 साल पहले रामायण शो में रावण के ससुर, भगवान शिव और महर्षि वाल्मीकि की भूमिका निभाई थी. रामायण में उन्होंने रावण के ससुर मायासुर और भगवान शिव के रूप में दर्शकों का दिल जीतने के काम किया था. वहीं उत्तर रामायण में वे महर्षि वाल्मीकि के रूप में नजर आए थे.
रावण के ससुर और महर्षि वाल्मीकि दोनों के ही रूप में विजय कविश का चेहरा घनी दाढ़ी और मूंछों से ढका हुआ था, जिसके कारण दर्शक उन्हें पहचान नहीं पाए. विजय कविश ने रामायण में कुल मिलाकार पांच किरदार निभाए, जिनमें एक बार वह राजा जनक के दूत के रूप में भी दिखे थे. साथ ही उन्होंन एक जगह नागरिक का रोल भी किया था. उन्होंने पूरी रामायण में 5 किरदार निभाए, लेकिन एक भी रोल से उनकी असली पहचान कोई नहीं कर पाया, उसका कारण मेकअप था.
मुंबई में जन्मे विजय कविश के पिता संवाद लेखक थे, इसलिए उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करना आसान रहा. उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल ‘इधर उधर’ से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने रामानंद सागर के सीरियल ‘विक्रम बेताल’ और ‘श्री कृष्ण’ में भी काम किया है. इसके अलावा, उन्होंने ‘अरमान’, ‘फूल’ और ‘सलमा’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. इन दिनों वह गुमनामी में खो गए हैं.
Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…
MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…
Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…
Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…
Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…
Modi Wedding Surprise Couple: पीएम नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी के मेफेयर टी रिसॉर्ट्स में नए…