<
Categories: मनोरंजन

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा में हैं. अभिनेता ने नामांकन दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति का ब्यौर दिया, जिसमें उन्होंने पत्नी संगीता के भी आय का विवरण दिया. इससे उनकी पत्नी चर्चा में आ गई हैं.

Vijay Thalapathy: अभिनेता विजय थलापति तमिलनाडु के चुनावों के लिए मैदान में उतर गए हैं. उन्होंने पेरम्बूर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है. साथ ही अभिनेता ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी दी है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी संगीता के आय का भी ब्यौरा दिया. अब सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों के ज्वेलरी, जिसमें बेसकीमती सोना-हीरा शामिल है. लोग ये खबर सुन हैरान हैं. चलिए जानते हैं एक्टर की विजय की पत्नी की कुल संपत्ति. 

कितनी है पत्नी की संपत्ति?

तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के नेता और अभिनेता ‘थलपति’ विजय ने 29 मार्च को घोषणा की कि वे पेरम्बूर और त्रिची पूर्व दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे. एक्टर ने पेरम्बूर सीट से अपना नामांकन दाखिल करते हुए संपत्तियों की जानकारी दी. हलफनामे के अनुसार संगीता की आय के इतिहास का संक्षिप्त विवरण भी दिया गया है. अभिनेता विजय ने बताया कि उनकी पत्नी ने सत्र 2020-21 में 6,13,520 रुपये कमाए. हालांकि, 2021-22 से 2024-25 तक उनके नाम पर कोई आय दर्ज नहीं की गई है. रिपोर्टों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके अतिरिक्त, उनके पास 25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्ति भी है.

सोने और हीरे का है खजाना

अभिनेता की पत्नी संगीता के पास कीमती धातुओं और रत्नों का खजाना है. हलफनामे में बताया गया है कि उनके पास 2 किलो चांदी और 3 किलो (3,132 ग्राम) सोना है, जिनकी कुल कीमत 4,07,16,000 रुपये है. इसके अलावा उनके पास 134.91 कैरेट के हीरे भी हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये है. 

तलाक की चल रही है चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता विजय थलापति की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तमिलनाडु के एक कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. इस अर्जी में उन्होंने उन्होंने अभिनेता पर मानसिक क्रूरता और एक एक्ट्रेस के साथ ‘अवैध संबंध’ का आरोप लगाया है. हालांकि, अभी तक इन खबरों पर विजय की तरफ से कोई प्रतक्रिया नहीं आई है. 

एक्टर विजय की कुल संपत्ति

विजय थलापति ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.51 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है. इसके अलावा उनके पास 110 सोने के आभूषण और पांच महंगी गाड़ियां हैं, और उन पर कोई कर्ज नहीं है. साथ ही आपको बता दें कि अभिनेता अभिनय को छोड़कर अब राजनीति की दुनिया में पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

आर्टेमिस II ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, नासा ने शेयर की Photo, अंतरिक्ष से पहली बार दिखा ऐसा दृश्य

नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:53 IST

कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:52 IST

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST

1977 से 2021 तक… कांग्रेस ने कब जीती कितनी सीट? कैसे हाशिए पर पहुंची राहुल गांधी की पार्टी

Congress in West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर अपनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:36:09 IST

‘राम’ vs ‘रामा’ पर छिड़ी बहस, ‘रामायण’ टीजर ने मचाई हलचल; क्या कहता है 5000 साल पहले का इतिहास?

Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का टीजर जबसे रिलीज हुआ है. तभी से…

Last Updated: April 4, 2026 16:04:23 IST