Live TV
Search
Home > मनोरंजन > भरी महफिल किस लड़की के लिए रो पड़े Vivek Oberoi? देख सलमान खान भी रह जाएंगे दंग; कहा-गर्व के कारण मेरी आंखों में…

भरी महफिल किस लड़की के लिए रो पड़े Vivek Oberoi? देख सलमान खान भी रह जाएंगे दंग; कहा-गर्व के कारण मेरी आंखों में…

Vivek Oberoi Adopted Daughter: विवेक ने कहा, “मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं. गर्व के कारण मेरी आंखों में आंसू हैं. मैंने ढाई साल की उस बच्ची को देखा था, जिसकी आंखें लाल थीं और चेहरा पीला पड़ गया था. वह कीमोथेरेपी से गुजर रही थी और कैंसर से लड़ रही थी.

Written By:
Last Updated: September 24, 2026 08:57:39 IST

Mobile Ads 1x1

Vivek Oberoi Adopted Daughter: अभिनेता विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह अब जल्द ही फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. 22 साल की सहारा ने एक नेपाली फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म साइन की है. इस मौके पर विवेक ओबेरॉय भावुक हो गए और उन्होंने सहारा को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की.

कैंसर से जंग जीत चुकी हैं सहारा शाह

विवेक ओबेरॉय ने सहारा को तब गोद लिया था, जब वह महज ढाई साल की थीं. सहारा उस समय कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था. विवेक ने उनके इलाज के साथ-साथ उनकी शिक्षा और भविष्य की भी जिम्मेदारी संभाली.विवेक ने सहारा को मुंबई की Cancer Patients Aid Association (CPAA) से भी जोड़ा था. यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर कैंसर मरीजों और बच्चों को इलाज से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराने के लिए काम करती है.आज सहारा कैंसर-मुक्त हैं और अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने एविएशन की ट्रेनिंग भी ली है और जल्द ही कमर्शियल पायलट बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

पहली फिल्म की घोषणा कर सहारा ने चौंकाया

मंगलवार को आयोजित CRPA Cancer Rose Day कार्यक्रम में सहारा ने विवेक ओबेरॉय की मौजूदगी में अपनी पहली फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि वह एक नेपाली फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है.सहारा ने इस दौरान विवेक को अपना ‘दादा’ बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उनके सपनों को पूरा करने में उनका साथ दिया है.सहारा ने कहा, “मैं एक फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हूं. यह एक नेपाली फिल्म है. मैं आपका आशीर्वाद लेना चाहती थी. आप मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा रहे हैं. मैंने आपको बचपन से देखा है और हमेशा आपके नक्शेकदम पर चलना चाहती थी.”

‘आपकी वजह से बड़े सपने देख पाई’

सहारा ने विवेक ओबेरॉय को उनके लगातार सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि एक्टिंग, डांस और जिंदगी में अपनी पसंद के फैसले लेने के दौरान विवेक ने हमेशा उनका समर्थन किया.उन्होंने कहा कि जिस पारिवारिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से वह आती हैं, वहां अभिनय की दुनिया में करियर बनाना उनके लिए किसी दूर के सपने जैसा था. सहारा के मुताबिक, विवेक के समर्थन की वजह से ही वह बड़े सपने देखने का साहस कर पाईं.

सहारा की बात सुनकर भावुक हुए विवेक ओबेरॉय

सहारा की बात सुनकर विवेक ओबेरॉय भावुक हो गए. उन्होंने उन्हें गले लगाया और फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया.विवेक ने सहारा को याद करते हुए कहा कि जब वह ढाई साल की थीं, तब उन्होंने उन्हें कीमोथेरेपी से गुजरते हुए देखा था. उन्होंने कहा कि उस छोटी बच्ची में भी उन्हें कैंसर से लड़ने का जज्बा दिखाई देता था.विवेक ने कहा, “मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं. गर्व के कारण मेरी आंखों में आंसू हैं. मैंने ढाई साल की उस बच्ची को देखा था, जिसकी आंखें लाल थीं और चेहरा पीला पड़ गया था. वह कीमोथेरेपी से गुजर रही थी और कैंसर से लड़ रही थी.”उन्होंने आगे कहा कि सहारा आज कैंसर-मुक्त हैं और अपनी मेहनत का फल पा रही हैं. विवेक ने उन्हें हमेशा खुद को विजेता मानने की सलाह दी और उनके फिल्मी करियर के लिए शुभकामनाएं दीं.

एविएशन में भी करियर बनाने की तैयारी

फिल्मों में कदम रखने के साथ-साथ सहारा एविएशन के क्षेत्र में भी अपना करियर बनाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने एविएशन की ट्रेनिंग ली है और कमर्शियल पायलट बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.इस तरह सहारा एक्टिंग के साथ-साथ एविएशन में भी अपने करियर के विकल्प तलाश रही हैं.

MORE NEWS