<
Categories: मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या? एक्टर की बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, ज्योतिषी ने भी किया था सावधान, जानकर रह जाएंगी आंखें

Sushan Singh Rajput: हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत में फिर से साजिश का आरोप लगाया है और परिस्थितियों पर नए सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अब उन्हें सीबीआई से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है, बल्कि वे सुशांत की विरासत का जश्न मनाना चाहती हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पॉडकास्ट में फिर से दावा किया कि सुशांत की हत्या की गई थी. श्वेता ने कहा कि इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं और दावा किया कि कई ज्योतिषियों ने भी उन्हें बताया था कि उनकी मौत में कुछ संदिग्ध बात है.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई स्थित उनके घर में मौत हुए छह साल से अधिक समय बीत चुका है. श्वेता ने यह भी कहा कि सुशांत अपनी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के बाद गहरे सदमे में थे. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अब सीबीआई से किसी तरह के समाधान की जरूरत नहीं है.

मैनजर की मौत से आहत थे सुशांत

श्वेता ने सुपरटॉक्स बाय द मूविंगशिप से बात करते हुए कहा, “दिशा सालियन (उनके मैनेजर) की मौत से सुशांत बहुत परेशान थे. उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था और उन्हें लगता था कि उनके पास मौजूद जानकारी की वजह से उन पर खतरा मंडरा रहा है; ऐसी जानकारी जिसे वे सबके सामने लाना चाहते थे. उनके गले पर एक पतली लकीर का निशान था, जो आत्महत्या करने पर नहीं बनता.”

श्वेता ने आगे कहा, ‘हमने साइकिक्स (अतींद्रिय शक्तियों को मानने वालों) से भी बात की; एक भारत में और एक अमेरिका में, दोनों का यही कहना था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी. जब मैं उस जगह पहुँची, तो कमरे में कोई स्टूल नहीं था और कमरा अंदर से बंद था, जबकि सुशांत को कमरा अंदर से बंद करना बिल्कुल पसंद नहीं था. लेकिन 6 साल बीत चुके हैं और हमें अब भी नहीं पता कि इस सबके पीछे कौन था.’
 

2020 में हुई थी मौत 

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया, जबकि अन्य ने इसमें साजिश का आरोप लगाया. श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई के लिए न्याय की मांग करती रही हैं और अब उन्होंने एक बार फिर उनकी मृत्यु से जुड़े हालातों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह उनकी विरासत को सम्मान देना चाहती हैं.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

बिस्कुट में पशुओं वाला चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में कीटनाशक! FSSAI ने कसा शिकंजा, 3 कंपनियों कार्रवाई शुरू

FSSAI food safety violations: FSSAI की जांच में तीन कंपनियों के सामान में खामियां मिली…

Last Updated: October 17, 2026 14:32:49 IST

Rise and Fall 2 में फिर दिखेंगे पवन सिंह? पहले बीच में छोड़ा था शो; अब वापसी पर सस्पेंस!

Rise and Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की वापसी की चर्चाएं…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:18 IST

Kanya Pujan 2026: कब है कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मां दुर्गा की कृपा पाने का सही तरीका

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन 2026 में जानें अष्टमी-नवमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:04 IST

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने पार की हद? कान में थूका, उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: इस वीकेंड के वार पर सलमान खान स्काउट के कान में थूकने…

Last Updated: October 17, 2026 13:56:43 IST

दृश्यम देखकर रची साजिश, सोने की चेन के लिए दोस्त का कत्ल, ऐसे जाल में फंसे नाबालिग

Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में सोने की चेन के लालच में दो दोस्तों…

Last Updated: October 17, 2026 13:41:06 IST

Honey Singh Controversy: हनी सिंह से महाराष्ट्र साइबर सेल की पूछताछ, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक…

Last Updated: October 17, 2026 12:53:57 IST