<
Categories: मनोरंजन

क्या होता है Personality and Publicity Rights? जिसके लिए बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan ने खटखटाया Delhi High Court का दरवाजा

Salman Khan Personality Rights Case: एक्टर सलमान खान ने अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि ये राइट्स होता क्या है.

Salman Khan Personality and Publicity Rights Case: बॉलीवुड के सुपरस्टारों में से एक एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स (Personality and Publicity Rights) की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) का रुख किया है. हाल ही में कई जाने-माने एक्टर्स को हाई कोर्ट से उनके पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के संबंध में राहत मिली है. इन मामलों के बाद, सलमान खान ने अपनी याचिका दायर की.  इस मामले की सुनवाई 11 दिसंबर को होनी है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि यह पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स आखिरकार क्या होता है, जिसका सहारा बॉलीवुड एक्ट्रस अक्सर लेते है.

पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स का मुद्दा क्या है?  (What is Personality and Publicity Rights)

बता दें कि, जो सेलिब्रिटी अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट जा रहे हैं, वे अपनी याचिकाओं में कहते हैं कि उनके नाम, आवाज, हाव-भाव और दूसरी पहचान वाली विशेषताओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.  वे ऐसे गलत इस्तेमाल को रोकना चाहते हैं. इसमें AI से बनी डीपफेक तस्वीरें और वीडियो, साथ ही नकली सामान, गुमराह करने वाले विज्ञापन, झूठे ब्रांड एंडोर्समेंट और YouTube, Facebook, Instagram, X (पहले Twitter) जैसे प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर बनाए गए सोशल मीडिया प्रोफाइल शामिल हैं. कई सेलिब्रिटी के अनुसार, यह उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है. सलमान खान के मामले में भी यही सच है, वह भी अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा चाहते हैं.

अन्य कलाकार जिन्होंने कोर्ट का रुख किया

कई बॉलीवुड कलाकारों ने पहले ही अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स के संबंध में कोर्ट का रुख किया है. इनमें सिंगर आशा भोसले और एक्टर्स सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार शामिल हैं. कोर्ट ने इनमें से कई सेलिब्रिटी द्वारा दायर याचिकाओं पर अपना फैसला भी सुनाया है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST