Cold Weather India 2025: उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने यूपी और दिल्ली में भी शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में उत्तराखंड, हिमाचल और J&K से लेकर दिल्ली-यूपी तक भीषण सर्दी पड़ने वाली है.
Weather Forecast 11 December 2025:
Weather Forecast 11 December 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. ठंड ने करीब-करीब सभी राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है. ज्यादातर राज्य ठंड की चपेट में हैं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है. इसके बाद उत्तर भारत राज्यों 11 दिसंबर के अलावा 12 और 13 दिसंबर को भी शीतलहर चलेगी. सुबह-शाम घना कोहरा छाया नजर आएगा. इसके साथ कंपकंपानी वाली ठंड का एहसास होगा. कुछ ऐसी ही स्थिति पूर्वोत्तर के राज्यों की भी रहने वाली है. यह पर भी शीतलहर के साथ कोहरा दिक्कत करने वाला है.
IMD के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी अगले सप्ताह से एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की फिर से एंट्री होने वाली है. इसके असर से यहां पर तेज बर्फबारी होगी. इसके साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके असर से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदलेगा. पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में शीत लहर का कहर देखने को मिलेगा.
मौसम के ताजा अपडेट के मुताबिक, एक ओर जहां पर्वतीय राज्यों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं तो दक्षिण के राज्यों केरल तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश हो रही है. इस बीच IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के चलते कुछ जगहों पर जलभराव की भी आशंका है.
मौसम विभाग की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (11 दिसंबर, 2025) को तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है. इसके साथ ही शीतलहर भी चल रही है. हालांकि, इसका असर कम है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक शीतलहर के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हल्का कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना बन रही है. नोएडा-गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में भी ठंड बढ़ेगी. शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिलेगा.
उत्तर भारत के अहम राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है. बिहार मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले कुछ दिन में ठंड के साथ कोहरा और घना हो सकता है. हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट जारी रहेगी और ठंड में इजाफा हो सकता है. अगले 3 दिनों के दौरान कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. यही हाल यूपी का रहने वाला है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर की दस्तक हो गई है. अब पूरे यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं.
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…