<
Categories: मनोरंजन

गोविंदा के ‘न’ बोलने पर इस एक्टर की झोली में आ गिरी फिल्म और बदल गई किस्मत, सालभर थिएटर में लगी रही फिल्म, बन गए सुपरस्टार

फिल्म तेजाब ने अनिल कपूर को एक नई पहचान दी थी. लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि ये फिल्म पहले गोविंदा को ऑफर की गई थी, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया. इस फिल्म ने अनिल कपूर को सुपरस्टार बना दिया था.

बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत पलट जाए कोई नहीं जानता. कई बार एक कलाकार का छोड़ा हुआ रोल किसी दूसरे अभिनेता की किस्मत बदल देता है. सुपरस्टार अनिल कपूर के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जब गोविंदा के ‘न’ कहने पर तेज़ाब फिल्म उनकी झोली में आ गिरी थी. 

साल 1988 में रिलीज हुई ‘तेजाब’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की बल्कि इसके कलाकारों के करियर को भी नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. इस फिल्म ने रातोंरात अनिल कपूर को स्टार बना दिया था. 

रिलीज होते ही बन गई  सुपरहिट

निर्देशक एन. चंद्रा की फिल्म ‘तेजाब’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई. उस दौर में सिनेमाघरों के बाहर टिकट खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थीं. यह फिल्म कई महीनों तक सिनेमाघरों में हाउसफुल रही थी. फिल्म का क्रेज इतना जबरदस्त था कि यह लगातार 50 हफ्तों तक थिएटर्स में चलती रही और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई. फिल्म में अनिल कपूर के दमदार अभिनय ने उन्हें एक्शन स्टार के रूप में और मजबूत पहचान दिलाई. वहीं माधुरी दीक्षित भी इस फिल्म के बाद रातोंरात स्टार बन गईं. उनका गाना ‘एक दो तीन’ आज भी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय डांस नंबरों में गिना जाता है.

गोविंदा ने फिल्म के लिए कर दिया था मना

फिल्म में ‘बब्बन’ का किरदार आज भी खूब याद किया जाता है लेकिन शुरुआत में यह रोल गोविंदा को ऑफर किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेट्स की समस्या की वजह से गोविंदा इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके. इसके बाद यह रोल चंकी पांडे के पास गया. उन्होंने इस किरदार को इतनी शानदार तरीके से निभाया कि यह उनके करियर के यादगार रोल्स में शामिल हो गया. आज भी ‘तेजाब’ की चर्चा होती है तो बब्बन का किरदार जरूर याद किया जाता है. ‘तेजाब’ में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, चंकी पांडे, अनुपम खेर, किरण कुमार, मंदाकिनी, अरुणा ईरानी और अनु कपूर जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आए थे. प्यार, बदले, इमोशन, एक्शन और शानदार संगीत से भरपूर इस फिल्म का जादू आज भी बरकरार है. इसका ‘एक दो तीन’ गाना आज भी पार्टियों, स्टेज शो और डांस परफॉर्मेंस की पहली पसंद बने हुए हैं.
 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST