<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar: कौन हैं बड़े साहब? जिससे SP चौधरी भी खाते हैं खौफ, फैन्स ने सुलझा ली Mystery

Who Is Bade Sahab: 'धुरंधर' की बातें हर तरफ हो रही हैं. फिल्म को जहां खूब पसंद किया जा रहा है, वहीं एक सवाल सभी के जहन में घूम रहा है और वो ये है कि आखिर ये बड़े साहब कौन हैं?

Who Is Bade Sahab: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का क्लाइमैक्स भले ही एक ब्लिंक-एंड-मिस मोमेंट लगे, लेकिन उसी आखिरी शॉट ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है. फिल्म के अंत में जब रणवीर सिंह का किरदार हमज़ा अली मज़ारी (असल नाम: जसकीरत सिंह रंगी) अपनी हिटलिस्ट से रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का नाम काटता है, तो एक डायरी के पन्ने पर लिखे कई नाम दर्शकों का ध्यान खींचते हैं. इन्हीं नामों में एक नाम खास तौर पर उभरकर सामने आता है – बड़े साहब.

‘धुरंधर 2’ की कहानी का इशारा

फिल्म का अंत इस खुलासे के साथ होता है कि हमज़ा असल में एक ट्रेंड इंडियन सोल्जर है, जिसे पाकिस्तान एक बेहद अहम मिशन पर भेजा गया है. हालांकि मिशन की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म में वह अपने एक बड़े टारगेट रहमान डकैत को खत्म कर देता है. इसके बाद डायरी में बाकी बचे नामों पर उसकी नजर जाती है, जिनमें मेजर इक़बाल (अर्जुन रामपाल) और उसकी टीम शामिल है, जो अब साफ तौर पर ‘धुरंधर 2’ में टारगेट बनते हुए नजर आ सकते हैं.

कौन है ‘बड़े साहब’?

रणवीर की हिटलिस्ट में बड़े साहब का नाम भी शामिल है. फिल्म में कई मौकों पर मेजर इक़बाल इस नाम का ज़िक्र करते हैं. उनके मुताबिक बड़े साहब वो शख्स है जो पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करता है – ISI, माफिया और आतंक से जुड़े हर बड़े ऑपरेशन का मास्टरमाइंड.

दाऊद इब्राहिम से जुड़े तार

‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे फैन्स अपने-अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने लगे हैं. वायरल एक पोस्ट ने बड़े साहब के रहस्य को और गहरा कर दिया है. वायरल पोस्ट में ‘धुरंधर’ के एक्टिंग क्रेडिट्स का स्क्रीनग्रैब सामने आया है, जिसमें दाऊद इब्राहिम का नाम दिखाई देता है. हालांकि दाऊद का ‘धुरंधर’ में कोई ऑन-स्क्रीन अपीयरेंस नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्ट 2 में उनकी एंट्री हो सकती है. खबरों के मुताबिक, भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी और D-गैंग के सरगना दाऊद इब्राहिम का किरदार अभिनेता दानीश इकबाल निभा सकते हैं.

फैंस के बीच बंटी राय

‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है. एक यूजर ने एक्स  पर लिखा, “अगर बड़े साहब दाऊद इब्राहिम निकला, तो कहानी बेहद दिलचस्प हो जाएगी, क्योंकि दाऊद के भाई को उज़ैर बलोच ने प्रताड़ित कर मार दिया था.” वहीं कुछ लोग इस थ्योरी से सहमत नहीं हैं. एक यूजर ने लिखा, “मेजर इक़बाल जैसे ISI अफसर दाऊद इब्राहिम को ‘बड़े साहब’ नहीं कहेंगे. ये कोई पाकिस्तानी आर्मी या ISI का बड़ा चेहरा हो सकता है.” एक अन्य कमेंट में कहा गया, “दाऊद इतना बड़ा प्लेयर नहीं है, बड़े साहब कोई हाफिज़ सईद या आर्मी चीफ जैसा किरदार हो सकता है.”

‘धुरंधर 2 में होगा बड़ा खुलासा

फिलहाल, हमज़ा की डायरी ही बड़े साहब से जुड़ा इकलौता ठोस सुराग है. लेकिन इतना तय है कि बड़े साहब रणवीर सिंह के किरदार का सबसे बड़ा टारगेट होने वाला है. अगर दाऊद इब्राहिम की एंट्री होती है, तो 90 के दशक की अपराध, राजनीति और आतंक की कड़ियों को जोड़ते हुए ‘धुरंधर 2’ और भी विस्फोटक रूप ले सकती है.

Sweety Gaur

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST