<
Categories: देश

Fog Safety Tips: कोहरे में वाहन चलाने से पहले नोट कर लें 10 टिप्स, ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Fog Safety Tips: इस स्टोरी में हम बताएंगे आपको कुछ ऐसी बातें जो ना केवल आपकी यात्रा को सुरक्षित बनाएंगे बल्कि दूसरों को भी जान बचाएंगे.

Fog Safety Tips: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कोहरे ने दस्तक दे दी है. यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के चलते वाहनों के टकराने की खबरें भी सामने आई हैं. इसमें कुछ लोगों की जान चली गई, जबकि कुछ घायल भी हुई हैं. अगर आप भी कोहरे में वाहन चलाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपके साथ ही भीषण सड़क हादसा हो सकती है. खासतौर से एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर अधिक संभलकर वाहन चलाने की जरूरत है. 

कोहरे में गाड़ी चलाने के लिए टॉप टिप्स

1.अपनी ही लेन में चलाएं वाहन

घना कोहरा होने की स्थिति में वाहन चालकों को अधिक दिक्कत आती है. कम विज़िबिलिटी की स्थिति में वाहन चालक अपनी ही लेन में रहें. ध्यान रखें सफर के दौरान आपको हर समय अपने वाहन को अपनी लेन में रखना होगा. इससे सफर सुरक्षित रहेगा. विशेषज्ञों के अनुसार, अपनी लेन में रहने से सड़क से उतरने या फिर दूसरे वाहन से टकराने का खतरा बहुत ही कम रहता है.

2.मार्कर का रखें खास ध्यान

घने कोहरे की स्थिति में वाहन चलाना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में लेन मार्कर काफी लाभदायक होते हैं. खासतौर से लेन मार्कर और सामने से आ रहे ट्रैफिक पर नज़र रखें. इससे हादसे का खतरा बेहद कम या नहीं के बराबर रहता है.

3.सिंगल लेन में बाईं ओर चलाएं वाहन

अगर सिंगल लेन की सड़क है तो गाड़ी चला के दौरान टक्कर से बचने के लिए बाईं ओर गाड़ी चलाने की कोशिश करें. ऐसा करने से भी वाहन के टकराने का खतरा कम रहता है.

4.फॉग लाइट बंद ना करें

ज्यादातर चालक कोहरे की स्थिति में सामान्य लाइट के साथ-साथ फॉग लाइट भी चलाकर वाहन चलाते हैं. ऐसा करना बेहतर रहता है. वाहन चलाने के दौरान अगर कुछ संदेहास्पद दिखे तो रुक जाएं. और हां फॉग लाइट बिल्कुल भी बंद नहीं करें.

5.बीच सड़क पर ना रोक वाहन

कुछ लोग कम या बहुत ही कम विज़िबिलिटी होने पर आगे चलने में असमर्थ पाते हैं. ऐसे में आप अपनी गाड़ी को धीरे-धीरे और सुरक्षित रूप से सड़क से हटा लें. बीच सड़क में पार्क करने की गलती नहीं करें. बीच सड़क पर भी गाड़ी पार्क की स्थिति में भी हैज़र्ड लाइट चालू करना याद रखें.

6.तेज रफ्तार वाहन ना चलाएं

कम विजिबिलिटी में वाहन चलाना लोगों के लिए चुनौती होता है. कई बार हमें जल्दी पहुंचना भी होता है. बावजूद इसके लोगों को चाहिए कि किसी भी हाल में तेज़ रफ़्तार से गाड़ी ना चलाएं. बहुत खराब या बहुत ही कम विज़िबिलिटी में तो बिल्कुल नहीं. इससे वाहन चालक का एड्रेनालाईन बढ़ सकता है. कुछ जगहों पर कोहरा कम होता है, लेकिन कुछ 100 मीटर बाद घना हो जाता है. ऐसे में सड़क हादसा होने का खतरा रहता है.

7.लो बीम पर रखें हेडलाइट्स

कम या घना कोहरा पड़ने की स्थिति में गाड़ी चलाने के दौरान वाहन चालक को लाइट्स को हाई बीम पर सेट करना आम बात है. यहां पर यह जानना जरूरी है कि हाई बीम वापस रिफ्लेक्ट होती है और ड्राइवर की विज़िबिलिटी में रुकावट डालती है. ऐसे में हेडलाइट्स को लो बीम पर ही रखें. 

8.फॉग लैंप भी ON कर दें

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सड़क पर विज़िबिलिटी 100 मीटर से कम हो तो वाहन चालकों को हेडलाइट्स को लो बीम पर सेट करना चाहिए. अगर आपकी कार में फॉग लैंप हैं, तो उन्हें भी ON कर दें. यह दोनों ही स्थिति आपके लिए जरूरी है.

9.दायं और बाएं मुड़ने के लिए इंडिकेटर जरूर दें

घने कोहरे की स्थिति में आगे और पीछे आने वाले वाहनों को अलर्ट करना बहुत ज़रूरी है. विशेषज्ञों की सलाह है कि अपने इंडिकेटर या पार्किंग लाइट का इस्तेमाल करें. हां, दाएं या बाएं मुड़ने के दौरान इंडिकेटर जरूर दें. खासतौर से कम से कम 10 सेकेंड पहले इंडिकेटर ON कर दें.

10. ओवरटेक करने से बचें

कोहरे के दौरान सड़क पर गाड़ी चलाते समय ओवरटेक न करें. इससे दूसरे वाहन का ड्राइवर विचलित हो सकता है और टक्कर हो सकती है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST