Who Is Badshah Wife Isha Rikhi: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की पांच महीने की शादी खत्म हो गई है. कपल ने अपने अलग होने की बात कन्फर्म की है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. कपल ने सोमवार रात को अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक जैसे बयान शेयर करके अपने तलाक की घोषणा की. तो चलिए जानते हैं कि ईशा रिखी कौन हैं.
अपने इंस्टाग्राम पर ईशा रिखी से अलग होने की घोषणा करते हुए, बादशाह ने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया था और फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा. बादशाह ने पोस्ट में लिखा, “ईशा रिखी और मैंने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं.”
बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, “इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा. हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई और अटकलें या अंदाज़ा न लगाया जाए.”
ईशा रिखी कौन हैं?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उनका जन्म 3 सितंबर, 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था. ईशा ने 2013 में पंजाबी फिल्म “जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टां दे” से एक्टिंग में डेब्यू किया था, जिसमें सिप्पी गिल और ओम पुरी भी थे. उसके बाद वह “हैप्पी गो लकी,” “अरदास,” और “जट्ट जूलियट” जैसी कई पंजाबी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं.
2018 में बॉलीवुड में एंट्री
ईशा ने 2018 में बॉलीवुड में एंट्री की. उनकी पहली हिंदी फिल्म “नवाबज़ादे” थी, जिसमें वरुण धवन, राघव जुयाल, धर्मेश येलांडे और पुनीत पाठक ने एक्टिंग की थी. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. ईशा को आखिरी बार पंजाबी फिल्म “मिंडो तस्लीदारनी” (2019) में देखा गया था.
ईशा रिक्खी की नेट वर्थ
ईशा रिक्खी की अनुमानित नेट वर्थ उपलब्ध नहीं है. हालांकि, यह कहा जा सकता है कि वह फ़िल्मों, मॉडलिंग असाइनमेंट, प्रोडक्ट एंडोर्समेंट और म्यूज़िक वीडियो से अपनी कमाई करती हैं. वह कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं और उन्होंने 2013 में अपना करियर शुरू किया था. वह काफी समय से फ़िल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उनकी कमाई को भले ही सबसे ज़्यादा कमाने वाले स्टार्स में नहीं गिना जा सकता, लेकिन यह अच्छी-खासी है.
सीक्रेट वेडिंग
गौरतलब है कि ईशा बादशाह और ईशा रिखी ने सीक्रेट वेडिंग की थी. मार्च में कपल की शादी की खबर आई थी. ईशा की मां ने उनकी छोटी सी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं. खबर थी कि शादी से पहले कपल ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. बाद में ईशा ने जून में इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी सेशन में बादशाह से अपनी शादी कन्फर्म की.
जैस्मीन मसीह से पहली शादी
बादशाह की ईशा रिखी से दूसरी शादी थी. ईशा रिखी से उनकी शादी पांच महीने में ही खत्म हो गई. उन्होंने पहले जैस्मीन मसीह से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसिमी ग्रेस मसीह सिंह है. 2020 में तलाक फाइनल होने से पहले कपल अलग हो गए थे. उनकी बेटी का जन्म जनवरी 2017 में हुआ था.