<
Categories: मनोरंजन

कौन है 29 साल के Jaafar Jackson? अपने ‘चाचा’ माइकल जैक्शन का निभाएंगे रोल; करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Who is Jaafar Jackson: माइकल जैक्सन का नाम हमेशा से ही चर्चे में रहा है और अब उनपर ही एक बायोपिक बन रही है जिसमें उनका अब तक का स्ट्रगल दिखाया जाएगा. ऐसे में फिल्म जो उनका रोल निभा रहे हैं वो जाफर जैक्सन. क्या आप जानते हैं कि कौन है जाफर जैक्सन. आइए जानते हैं उनके बारे में सब कुछ-

Who is Jaafar Jackson| Kaun Hai Jaafar Jackson: हॉलीवुड की मचअवेटेड बायोपिक Michael इन दिनों काफी चर्चे में बनी हुई है. इस फिल्म में पॉप संगीत के महानायक Michael Jackson की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारा जा रहा है. सबसे खास बात ये है कि इस किरदार को निभाने के लिए किसी बाहरी एक्टर को नहीं, बल्कि उनके ही परिवार के सदस्य जाफर जैक्सन को चुना गया है. जाफर का ये डेब्यू रोल न सिर्फ उनके करियर के लिए जरूरी है, बल्कि लोगों के लिए भी बेहद नया और शानदार है.

कौन हैं जाफर जैक्सन? (Who is Jaafar Jackson?)

जाफर जैक्सन एक अमेरिकी सिंगर, डांसर और एक्टर हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की है. वो फेमस जैक्सन परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसने दशकों तक ग्लोबल पॉप संगीत को दिशा दी है. बचपन से ही संगीत और परफॉर्मेंस के माहौल में पले-बढ़े जाफर ने कम उम्र में ही सिंगिंग और डांस में रुचि बना ली थी.

उनकी पहचान अचानक ग्लोबल लेवल पर तब बनी, जब उन्हें अपने चाचा Michael Jackson की भूमिका निभाने के लिए चुना गया. उनकी शक्ल-सूरत और स्टेज प्रेजेंस में माइकल जैक्सन की झलक साफ दिखाई देती है, जिसने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है.

जाफर जैक्सन की नेट वर्थ (Jaafar Jackson Net Worth)

2025 के अंत तक जाफर जैक्सन की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 5 लाख डॉलर (₹4,69,22,750.00) से लेकर 40 लाख डॉलर (₹37.5 Crore) के बीच बताई जाती है. उनकी शुरुआती कमाई संगीत और मॉडलिंग से हुई, लेकिन अब फिल्मों में एंट्री के बाद उनके करियर में तेजी से उछाल आने की उम्मीद है.

कितने साल के हैं जाफर जैक्सन? (Jaafar Jackson Age)

जाफर जैक्सन का जन्म 25 जुलाई 1996 को लॉस एंजेलिस, अमेरिका में हुआ था. साल 2026 के अनुसार, उनकी उम्र 29 साल है. उन्होंने लगभग 12 साल की उम्र से ही संगीत और डांस की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, जो आगे चलकर उनके करियर की मजबूत नींव बनी.

जाफर जैक्सन के पिता कौन है? (Jaafar Jackson Father)

जाफर के पिता Jermaine Jackson, फेमस म्यूजिक ग्रुप Jackson 5 के संस्थापक सदस्य रहे हैं. उन्होंने जैक्सन परिवार की संगीत विरासत को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई और अपने बेटे को भी इसी दिशा में प्रेरित किया.

जाफर जैक्सन की माता कौन है? (Jaafar Jackson Mother)

जाफर की मां Alejandra Genevieve Oaziaza कोलंबियाई मूल की हैं. बड़े और विविध परिवार में पले-बढ़े जाफर के व्यक्तित्व और कलात्मक रुचियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा.

करियर की शुरुआत और संगीत यात्रा (Jaafar Jackson Career)

फिल्मों में आने से पहले जाफर ने संगीत पर फोकस किया. उन्होंने 2019 में अपना पहला गाना ‘Got Me Singing’ रिलीज किया, जिसे अच्छा रिस्पांस मिला. उनके संगीत पर Marvin Gaye और Sam Cooke जैसे दिग्गज कलाकारों का प्रभाव देखा जा सकता है. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनानी शुरू की, ताकि वे केवल ‘जैक्सन’ नाम तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी प्रतिभा के दम पर पहचाने जाएं.

फिल्म ‘माइकल’ की खासियत (michael jackson biopic movie)

Michael फिल्म का निर्देशन Antoine Fuqua ने किया है और इसकी कहानी John Logan ने लिखी है. फिल्म में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर उनके सुपरस्टार बनने तक की पूरी यात्रा को दिखाया जाएगा.

इसमें उनके संघर्ष, सफलता, और संगीत की दुनिया में उनके ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से पेश किया जाएगा. जाफर ने इस भूमिका के लिए माइकल के डांस मूव्स, आवाज़ और एक्सप्रेशंस पर गहराई से काम किया है.

 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST