<

राशन की दुकान या अय्याशी का अड्डा? महिलाओं ने सेल्समैन पर लगाए गंभीर आरोप, मैहर में मचा बवाल

Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है. जिले के एक गांव में राशन की दुकान पर आने वाली महिलाओं के साथ सेल्समैन गलत व्यवहार कर रहा था. इसको लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद सेल्समैन के खिलाफ गांव वाले धरने पर बैठ गए.

मैहर: जिले के रामनगर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम गुलबार गुजारा में राशन दुकान के सेल्समैन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और राशन वितरण में धांधली को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण डागा गुलबार गांव में धरने पर बैठ गए हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी सेल्समैन को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है.

महिलाओं ने लगाए ‘बैड टच’ जैसे संगीन आरोप

धरने पर बैठीं गांव की महिलाओं ने सेल्समैन पर अत्यंत गंभीर आरोप लगाए हैं. महिलाओं का कहना है कि जब वे राशन लेने दुकान पर जाती हैं, तो सेल्समैन उनके साथ ‘बैड टच’ जैसी ओछी हरकतें करता है और विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है. इस व्यवहार से गांव की महिलाओं में भारी असुरक्षा और रोष का माहौल है.

राशन चोरी से भी ग्रामीण परेशान

आरोपों की फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती. हितग्राहियों का कहना है कि सेल्समैन शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है. विरोध करने पर वह ग्रामीणों को राशन कार्ड काटने की धमकी देता है और उनके साथ दुर्व्यवहार करता है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से सेल्समैन के हौसले बुलंद है. कार्रवाई होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रामीणों की क्या है मांग?

वर्तमान में ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं. उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:

  • दोषी सेल्समैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित और बर्खास्त किया जाए.
  • गांव में तत्काल नए और ईमानदार सेल्समैन की नियुक्ति की जाए.
  • महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच हो.

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होती और उसे पद से नहीं हटाया जाता, तब तक उनका यह धरना और आंदोलन लगातार जारी रहेगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST