<
Categories: मनोरंजन

Nidhi Aggarwal: कौन है निधि अग्रवाल जिन्हें देख भीड़ हुई बेकाबू? जानिए उनका जीवन, नेटवर्थ और 14 साल बड़े एक्टर संग रोमांस की कहानी

Nidhi Aggarwal: प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' के सॉन्ग लॉन्च इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निधि अग्रवाल भीड़ में फंसी हुई दिख रही हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं निधि अग्रवाल ?

Nidhi Aggarwal: निधि अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक्ट्रेस निधि अग्रवाल भीड़ में फंसी हुई दिख रही हैं, जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. हाल ही में, हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट से निकलते समय, एक्ट्रेस निधि अग्रवाल फैंस से घिर गईं. भीड़ बेकाबू हो गई, और उन्हें अपनी कार तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते देखा गया. जो लोग नहीं जानते कि निधि अग्रवाल कौन हैं और क्यों उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है, तो आइए आपको बताते हैं.

कौन है निधि अग्रवाल? (Who is Nidhi Aggarwal)

 2017 में एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने फिल्म ‘मुन्ना माइकल‘ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. ‘द राजा साब’ में प्रभास, निधि अग्रवाल के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, जो उनसे 14 साल छोटी हैं. प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर, 1979 को हुआ था, जबकि निधि अग्रवाल का जन्म 17 अगस्त, 1993 को हुआ था. इस तरह दोनों के बीच 14 साल का एज गैप है.

भीड़ से घिरी निधि अग्रवाल

निधि अग्रवाल जल्द ही फिल्म ‘द राजा साहब’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में निधि अग्रवाल प्रभास के साथ दिखेंगी. निधि फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में बिज़ी हैं. हाल ही में वह फिल्म के एक गाने के लॉन्च के लिए हैदराबाद गई थीं. जब निधि गाने के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं, तो फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया. लेकिन जब वह इवेंट से बाहर निकल रही थीं, तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया.

निधि अग्रवाल की नेट वर्थ (Nidhi Aggarwal Net Worth)

‘द राजा साब’ की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल की बात करें तो उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है. उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था और वह एक मारवाड़ी परिवार से हैं. उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई. निधि अग्रवाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘मुन्ना माइकल’ से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का ज़ी सिने अवॉर्ड भी मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह प्रति फिल्म ₹80 लाख से ₹1.5 करोड़ चार्ज करती हैं, जिससे उनकी नेट वर्थ लगभग ₹248 करोड़ है.

यहां देखे वीडियो: (Nidhi Aggarwal viral video)


Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:53:44 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:29:39 IST

Gold Rate Today 4 April 2026: सोने की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर! आज खरीदें या रुकें, जानें क्या कहता है ताजा भाव

Gold Price 24,22,18 Carat Today 4 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 4, 2026 10:30:41 IST