<
Categories: मनोरंजन

Who is Nitish Rajput: कौन हैं नीतीश राजपूत, Bigg Boss 20 में मचाने आ रहे तहलका, क्या जीत पाएंगे दर्शकों का दिल?

Bigg Boss 20 | Who is Nitish Rajput: नीतीश राजपूत की बिग बॉस 20 में एंट्री की खबरें चर्चा में हैं. सोशल मुद्दों, राजनीति और इतिहास पर रिसर्च आधारित वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर सलमान खान के शो में नया रंग ला सकते हैं.

Bigg Boss 20 | Who is Nitish Rajput: भारत का सबसे पॉपूर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ अपने सीजन 20 के साथ एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है. एक बार फिर से इस सीजन को सलमान कान होस्ट करते हुए नजर आएंगे. शो में टीवी एक्टर्स, डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के शामिल होने की खबरे सामने आ रही हैं. वहीं अब इस सीजन में यूट्यूबर नीतीश राजपूत के शो में शामिल होने की खबरे सामने आ रही हैं. आइए जानते हैं नीतीश राजपूत कौन है?

कौन है नीतीश राजपूत?

नीतीश राजपूत भारत के जाने-माने डिजिटल क्रिएटर्स में से एक हैं, जो सोशल मुद्दों, पॉलिटिक्स, इतिहास, गवर्नेंस और करंट अफेयर्स पर अपने रिसर्च वाले वीडियो के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स और 2026 में 8 मिलियन से ज्यादा YouTube सब्सक्राइबर्स के साथ, राजपूत ने मुश्किल चीजों को डिटेल्ड लेकिन आसान फॉर्मेट में पेश करके एक मजबूत पहचान बनाई है. वहीं इस बीच खबर आ रही है कि पॉपुलर YouTuber सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 20 में एंट्री करने वाले हैं. 

विवादों में भी रहे शामिल

राजपूत SSC एग्जामिनेशन सिस्टम से जुड़े अपने कंटेंट के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं. एग्जामिनेशन प्रोसेस, टेंडरिंग और वेंडर सिलेक्शन से जुड़े कथित मुद्दों पर चर्चा करने वाले उनके वीडियो ने ऑनलाइन काफी ध्यान खींचा. इस विवाद के बाद एडुक्विटी टेक्नोलॉजीज ने कथित तौर पर ₹2.5 करोड़ का मानहानि का केस किया. राजपूत ने कहा कि ‘उनका एनालिसिस पब्लिक में मौजूद जानकारी और ऑफिशियल रिकॉर्ड पर आधारित था’. बिग बॉस 20 के 6 सितंबर, 2026 को प्रीमियर होने की खबर है. हालांकि ऑफिशियल कंटेस्टेंट लाइनअप और फाइनलिस्ट की अभी पुष्टि नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Today 2 September: दिल्ली-NCR में आज फिर बारिश! घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल

कब शुरू होने जा रहा ‘बिग बॉस 20’?

बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 को होने वाला है. दर्शक इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि ऑफिशियल कंटेस्टेंट लाइनअप और फाइनलिस्ट अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं, लेकिन नीतीश राजपूत की पॉपुलैरिटी और डिजिटल ऑडियंस के साथ मजबूत कनेक्शन उन्हें कई दर्शकों की नजर में एक पोटेंशियल फाइनलिस्ट कंटेंडर बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Mohammed Shami Networth: करोड़ों के मालिक हैं मोहम्मद शमी? पत्नी हसीन जहां-बेटी आयरा को कितनी एलिमनी देते हैं, जानें नेटवर्थ

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में कॉपी एडिटर हैं. पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत Zee News से की. जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की. ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों पर भी पकड़ अच्छी है. इसके अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें भी आसान और रोचक अंदाज में लिखती हैं.

Recent Posts

Delhi Crime: बिहार की युवती और राजस्थान का युवक… दिल्ली आकर होटल में लिया कमरा और फिर किया कांड

Delhi Crime: दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक होटल में दो दिन पहले एक…

Last Updated: September 3, 2026 13:08:04 IST

Hina-Rubina से भिड़े Asim Riaz? गुस्से में बोले कुछ ऐसा, अब टीवी इंडस्ट्री में मचा हड़कंप!

Asim Riaz Slams Rubina Dilaik And Hina Khan: आसिम रियाज ने रुबीना दिलैक और हिना…

Last Updated: September 3, 2026 13:02:50 IST

who Is Shakti Sharma: रच दिया इतिहास! बनीं भारतीय वायु सेना की पहली महिला नॉन-मेडिकल एयर वाइस मार्शल

Who Is Shakti Sharma: एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने भारतीय वायु सेना में इस…

Last Updated: September 3, 2026 13:11:40 IST

विजय को बड़ी राहत, स्टालिन को झटका! कोलाथुर सीट पर चुनौती वाली याचिका खारिज

Vijay Thalapathy: तमिलनाडु की कोलाथुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे को चुनौती देने वाली पूर्व…

Last Updated: September 3, 2026 13:12:15 IST

दो दिन में 10 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी, खरीदारी का बना मौका? जानें आज दिल्ली से लेकर बड़े शहरों तक का भाव

Silver Price Today 3 September 2026: दिल्ली में चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई और…

Last Updated: September 3, 2026 12:17:56 IST