Who is Satinder Sartaaj: रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों छाई हुई है. फिल्म में सतिंदर सरताज ने अहम भूमिका अदा की है. वो अपने एक गाने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसने रिकॉर्ड बना दिया है.
कौन हैं सतिंदर सरताज?
कहते हैं ना कि जब ईश्वर देता है तो छप्परफाड़ कर देता है. ऐसा ही कुछ सतिंदर सरताज के साथ हुआ. ‘धुरंधर 2’ में उनके द्वारा गायी गई कुछ पंक्तियों ने लोगों को दीवाना बना लिया है. इतना ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है. लोगों के मन में पहला सवाल है कि कौन हैं सतिंदर सरताज? चलिए जानते हैं इनके बारे में.
सतिंदर पाल सिंहजिन्हें सतिंदर सरताज के नाम से जाना जाता है. वह एक भारतीय गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी गीतों और फिल्मों से जुड़े हैं. पंजाब के होशियारपुर जिले के बजरावर गांव में सतिंदर पाल सिंह के रूप में जन्मे सरताज का सफर आम कहानियों से बिल्कुल अलग है. शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने से पहले उन्होंने सादगी भरा जीवन जिया और अक्सर कहा है कि शुरुआत में उनका कलाकार बनने का कोई सपना नहीं था. लेकिन किस्मत ने उन्हें आज स्टार बना दिया है.
आपको बता दें कि सतिंदर सरताज ने संगीत में ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से सूफी गायन में एमफिल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की. इस तरह वे संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले गिने-चुने कलाकारों में से एक हैं. इतना ही नहीं. उन्होंन इसी विश्वविद्यालय में छह साल तक पढ़ाया भी है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कई गाने मौजूद हैं. इसमें जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज द्वारा गाया गया ‘जाइए सजना’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. गाने के ऑडियो और वीडियो दोनों को ही 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. सतिंदर सरताज के इस गीत में उनकी पंक्ति – ‘सानू सरियां विसार गैयां रहवां, वे कहदे पासे जाइये सजना’ लोगों को दीवाना बना रही है. यह गाना बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 चार्ट पर 58वें स्थान पर पहुंच गया है और वायरल हिट बन गया है.
सतिंदर सरताज ने बीते वर्षों में ‘साई’ और ‘उड़ारियां’ जैसे गानों ने उन्हें एक ऐसी आवाज के तौर पर स्थापित किया, जो सूफी अंदाज को बयां करती है. आजकल वह स्टेज शो भी करते रहते हैं.
गायकी के अलावा सतिंदर सरताज ने अभिनय में भी हाथ आजमाया है. उन्होंने साल 2017 में फिल्म ‘द ब्लैक प्रिंस’ में महाराजा दलीप सिंह के किरदार से डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने ‘इक्को मिक्के’ और ‘काली जोट्टा’ जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया.
Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…
Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…
Delhi Water Crisis April 6 and 7: 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से सोमवार (6…
हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक पोडकास्ट में अपने पति युगम के साथ अपने…
Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…
Agra Murder Case: आगरा में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ…