Who is Shaheen Bhatt Ex-Boyfriend: शाहीन भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा (Who is Ishaan Mehra) से सगाई कर ली है और इसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. फैंस और सेलेब्स उन्हें नए सफर के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले उनकी लव लाइफ कैसी रही है?
साल 2014 में शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt Ex Boyfriend Rohan Joshi) का नाम कॉमेडियन रोहन जोशी ( Who is Rohan Joshi) के साथ जुड़ा था. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी. पहली ही मुलाकात में शाहीन उन्हें पसंद करने लगी थीं. उस समय रोहन एक फेमस कॉमेडी ग्रुप का हिस्सा थे और इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बना रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहीन और रोहन का रिश्ता काफी सीरियस था. दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते थे और छुट्टियां मनाने के लिए लंदन भी गए थे. इतना ही नहीं, रोहन की मुलाकात शाहीन के पिता महेश भट्ट से भी हो चुकी थी, जिससे साफ था कि रिश्ता आगे बढ़ रहा थ.
क्यों हुआ ब्रेकअप? (Why Shaheen Bhatt Rohan Joshi Broke Up)
हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आने लगी और आखिरकार उनका ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप की असली वजह कभी खुलकर सामने नहीं आई, लेकिन दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए.
ईशान मेहरा संग शाहीन भट्ट ने की सगाई (Shaheen Bhatt Ishaan Mehra)
अब शाहीन भट्ट ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी. तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है. ईशान मेहरा एक फिटनेस कोच है और लोग इस समय उनकी नेट वर्थ,(Ishaan Mehra Net Worth) उम्र (Ishaan Mehra Age) और माता-पिता (Ishaan Mehra Mother-Father) को लेकर इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, लेकिन ईशान मेहरा ने अपनी पर्सनल चीजों का अभी कोई खुलासा नहीं किया है.
कौन है ईशान मेहरा (Who is Ishaan Mehra)
ईशान मेहरा एक फिटनेस कोच है और उनके इंस्टाग्राम पर 8945 फॉलोअर्स हैं. उनके बायो में लिखा है कि वो इंटरनेशनल स्विमर भी रह चुके हैं. इस समय ईशान सोहराब खुशरुशाही के SOHFIT के साथ काम कर रहे. खास बात ये है कि आलिया इसी जिम में जाती हैं और शाहिन ईशान के साथ वर्कआउट करती हैं.