<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस शैन्नन के का नाम चर्चा में है. सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री के दावे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. अब अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस शैन्नन के का नाम भी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर सकती हैं. हालांकि, अभी शैन्नन के या शो के मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कौन हैं Shannon K?

शैन्नन के एक इंटरनेशनल सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस हैं. वह भारत के साथ-साथ लंदन और लॉस एंजिल्स में भी काम कर चुकी हैं. Shannon दिग्गज बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं. उन्होंने अपने पिता की तरह संगीत की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उन्होंने मुख्य रूप से इंग्लिश पॉप म्यूजिक में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है. उन्होंने Give Me Your Hand, Run, Antidote, OTT, 9-5 और Not My Shade जैसे गाने रिलीज किए हैं.

इंटरनेशनल लेवल पर बनाई पहचान

शैन्नन के ने कई बड़े इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म किया है. वह Coachella 2025 और लंदन के Royal Albert Hall जैसे बड़े मंचों पर भी नजर आ चुकी हैं. उनके गानों में अक्सर आत्मविश्वास, रिश्तों, खुद की पहचान और बुलिंग जैसे विषय देखने को मिलते हैं. बताया जाता है कि किशोरावस्था में उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इन अनुभवों ने उनके संगीत को भी प्रभावित किया और उन्होंने सकारात्मकता से जुड़े गाने बनाए.

फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

संगीत के अलावा शैन्नन के एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म ‘चल जिंदगी’ में काम किया है. इसके अलावा वह कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं. भारत में उन्होंने फिल्म ‘Tanvi The Great’ के लिए भी अपनी आवाज दी है. वहीं, उन्होंने हॉटस्टार की सीरीज ‘Salakaar’ के लिए भी गाना रिकॉर्ड किया है.

ये भी पढ़ें: Rise and Fall 2: हेल्थ इश्यू या एविक्शन? करण पटेल के अचानक बाहर होने से मचा हड़कंप; जानें भीतर की बात यहां

क्या Bigg Boss 20 में लेंगी एंट्री?

शैन्नन के की संभावित एंट्री को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है. अगर वह शो में आती हैं, तो उनकी इंटरनेशनल म्यूजिक और एक्टिंग बैकग्राउंड ‘बिग बॉस 20’ में एक अलग रंग ला सकती है. हालांकि, आधिकारिक ऐलान होने तक उनकी एंट्री को लेकर कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता.

ये भी पढ़ें:  Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST