Rise and Fall 2 Shocking Eviction: रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. टीवी के मशहूर एक्टर करण पटेल का शो में सफर अचानक खत्म हो गया है. करण पटेल को ‘ये है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी. ऐसे में उनका अचानक शो से बाहर होना फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
अचानक शो से बाहर हुए करण पटेल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण पटेल ने स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के कारण शो छोड़ दिया है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि उन्हें शो से एविक्ट किया गया है. अभी तक करण पटेल या शो के मेकर्स की ओर से उनके बाहर होने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. करण के अचानक बाहर होने से उनके फैंस के बीच भी कई सवाल उठ रहे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनके शो छोड़ने की असली वजह क्या है.
पहले भी बीच में छोड़ा था रियलिटी शो
यह पहली बार नहीं है जब करण पटेल का किसी रियलिटी शो का सफर फिनाले से पहले खत्म हुआ है. इससे पहले वह ‘द 50’ में भी नजर आए थे. उस शो में भी उनका सफर बीच में ही खत्म हो गया था. अब ‘राइज एंड फॉल 2’ से उनकी विदाई के बाद फैंस इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर ऐसा बार-बार क्यों हो रहा है.
हेल्थ इश्यू या हुआ एविक्शन?
शो में करण पटेल को मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था. वह टास्क में खुलकर हिस्सा लेते थे और अपनी राय भी बेबाकी से रखते थे. ऐसे में उनका अचानक बाहर होना कई सवाल खड़े करता है. क्या उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा या फिर किसी टास्क और वोटिंग के चलते उन्हें बाहर किया गया? फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अब फैंस को करण पटेल या शो के मेकर्स के आधिकारिक बयान का इंतजार है.