New National Crush Of India: तान्या मिश्रा इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रही हैं. बिहार में जन्मी 27 साल एक्ट्रेस-मॉडल को नया 'नेशनल क्रश' बताया जा रहा है. वह फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं.
कौन हैं नेशनल क्रश तान्या मिश्रा?
Who Is Tanya Mishra: इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक नाम अचानक सुर्खियों में है—तान्या मिश्रा. 27 साल की एक्ट्रेस और मॉडल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं. उनकी खूबसूरती, खासकर आंखों और ग्लैमरस अंदाज ने यूजर्स का ध्यान खींचा है. इसी वजह से इंटरनेट पर उन्हें नया ‘नेशनल क्रश’ कहा जा रहा है. तान्या फिल्मों, वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियोज और फैशन इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं. इससे पहले प्रिया प्रकाश वारियर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसी अभिनेत्रियों को भी सोशल मीडिया पर ‘नेशनल क्रश’ का टैग मिल चुका है.
तान्या मिश्रा मूल रूप से बिहार के गया की रहने वाली हैं और फिलहाल मुंबई में रहती हैं. उनका जन्म 31 जनवरी 1999 को हुआ था. एक्टिंग और मॉडलिंग में कदम रखने से पहले उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से B.Com की पढ़ाई पूरी की. तान्या देश की प्रतिष्ठित फैशन और फिल्म मैगजीन Femina, Filmfare और Grazia के लिए फोटोशूट कर चुकी हैं. अप्रैल-मई 2024 में Femina के कवर पर नजर आने के बाद उन्हें खास पहचान मिली. उन्होंने IAWA Miss India 2019 में भी हिस्सा लिया था, जहां वह चौथी रनर-अप रहीं.
मॉडलिंग के साथ तान्या एक्टिंग में भी सक्रिय हैं. साल 2023 में आई फिल्म ‘गजनवी’ में उन्होंने नेहा का किरदार निभाया था. इससे पहले वह कन्नड़ फिल्म ‘चेज’ में CBI इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आई थीं. इसके अलावा जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला स्टारर वेब सीरीज ‘चिड़िया उड़’ में भी तान्या ने काम किया है. वह कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें नखरो, तू मेरा हो जाएगा और रहबरा 2.0 शामिल हैं. उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘सफर मोहब्बत का’ भी चर्चा में है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने फिर दिखाया ‘दबंग’ अंदाज! Weekend Ka Vaar में अब किस मुद्दे पर लगाई क्लास? ये सदस्य हुआ OUT
तान्या की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’ कह रहे हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि, ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’ कोई आधिकारिक अवॉर्ड या सम्मान नहीं है. यह सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाला एक अनौपचारिक टैग है, जो अक्सर किसी सेलिब्रिटी के अचानक वायरल होने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने पर दिया जाता है. प्रिया प्रकाश वारियर को 2018 में एक वायरल विंक वीडियो के बाद यह टैग मिला था. बाद में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी सोशल मीडिया पर इसी नाम से चर्चित हुईं. अब तान्या मिश्रा का नाम भी इसी ट्रेंड में जुड़ गया है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…