Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: सलमान खान ने फिर दिखाया ‘दबंग’ अंदाज! Weekend Ka Vaar में अब किस मुद्दे पर लगाई क्लास? ये सदस्य हुआ OUT

Bigg Boss 20: सलमान खान ने फिर दिखाया ‘दबंग’ अंदाज! Weekend Ka Vaar में अब किस मुद्दे पर लगाई क्लास? ये सदस्य हुआ OUT

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने AI के गलत इस्तेमाल पर बात की. अजय देवगन, जयदीप अहलावत और फातिमा सना शेख पहुंचे, जबकि ईशा रिखी बेघर हुईं.

Written By:
Last Updated: September 28, 2026 11:27:56 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में इस बार कई खास पल देखने को मिले. सलमान खान ने ट्रोल्स और पैपराजी के बाद अब AI के गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाया. वहीं शो में अजय देवगन, जयदीप अहलावत और फातिमा सना शेख भी पहुंचे. एपिसोड के आखिर में एक कंटेस्टेंट का सफर भी खत्म हो गया.

AI के गलत इस्तेमाल पर बोले सलमान

सलमान खान ने इस बार AI के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आजकल ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें किसी व्यक्ति को वह करते हुए दिखाया जाता है, जो उसने असल में किया ही नहीं. सलमान ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई और कानून की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब तक कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह के फर्जी वीडियो बनना बंद नहीं होंगे.

पिछले विवाद भूलकर आगे बढ़ने की सलाह

सलमान ने घरवालों को पिछले हफ्ते की बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की सलाह दी. उन्होंने रीति और उदिति से भी पुराने विवाद को भूलकर गेम पर ध्यान देने की बात कही. वीकेंड का वार में अजय देवगन और जयदीप अहलावत भी पहुंचे. दोनों ने घरवालों के साथ बातचीत की और माहौल को मजेदार बनाया. इस दौरान माही विज ने अजय देवगन की आंखों की तारीफ की. वहीं काजी ने जयदीप अहलावत को अपना खास डांस स्टेप भी सिखाया. काजी का ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ स्टेप चर्चा में रहा.

फातिमा सना शेख ने की सलमान की तारीफ

शो में फातिमा सना शेख भी पहुंचीं. उन्होंने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि ट्रोल्स को लेकर सलमान ने जिस तरह अपनी बात रखी, उसका अच्छा असर देखने को मिल रहा है. फातिमा ने कहा कि जब सलमान जैसे बड़े स्टार किसी मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं, तो उसका असर ज्यादा लोगों तक पहुंचता है.

ये भी पढ़ें:  Nidhi Tiwari Death Case: ‘इस अधूरे दिल को किसी ने…’ निधि तिवारी की आखिरी पोस्ट में छिपा था दर्द; आखिर क्या कहना चाहती थी कंटेंट क्रिएटर?

ईशा रिखी का बिग बॉस सफर खत्म

एपिसोड के अंत में सबसे बड़ा ट्विस्ट एलिमिनेशन का रहा. इस हफ्ते यंग डीएसए और ईशा रिखी नॉमिनेट हुए थे. दोनों में से ईशा रिखी को सबसे कम वोट मिले और उनका ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो गया. इसके साथ ही वह शो से बाहर हो गईं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी

MORE NEWS