<
Categories: मनोरंजन

Yami Gautam on Aditya Dhar: ‘धुरंधर 2’ की बेमिसाल सफलता के बाद आदित्य धर में आया ये बदलाव, एक्ट्रेस यामी गौतम ने किया खुलासा, जानें पूरी कहानी

Yami Gautam on Aditya Dhar: हाल ही में यामी गौतम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पति और धुरंधर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर पर फिल्म की सफलता का कोई खास असर नहीं हुआ है.

Yami Gautam on Aditya Dhar: हाल ही में यामी गौतम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पति और धुरंधर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर पर फिल्म की सफलता का कोई खास असर नहीं हुआ है. 

बता दें कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने हाल के समय में इतिहास रच दिया. इसका पहला भाग 5 दिसंबर को रिलीज़ हुआ, जबकि दूसरा भाग ‘ धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आया. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

बेहद विनम्र हैं आदित्य

हाल ही में यामी गौतम ने ग्राज़िया इंडिया को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें जब उनसे पूछा गया कि धुरंधर की सफलता के बाद उनके पति में कुछ बदलाव आया या नहीं, तो यामी ने जवाब देते हुए कहा, “हममें एक इंसान के तौर पर कोई बदलाव नहीं आया है. वे बेहद सहज और विनम्र हैं. मैंने उन्हें जीवन के विभिन्न पड़ावों से गुजरते देखा है: उतार-चढ़ाव और नाजुक दौर भी आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन दौरों में हमने अपनी निराशा व्यक्त की हो या उसे जाहिर किया हो.” उन्होंने आगे कहा, “हम दोनों ईश्वर के प्रति अत्यंत आभारी हैं. हमारे लिए आध्यात्मिकता बहुत महत्वपूर्ण है; हम सर्वशक्तिमान ईश्वर में विश्वास रखते हैं. अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं। जो आपके लिए है, उसमें देरी हो सकती है, लेकिन वह कभी भी आपसे छीना नहीं जा सकता.”

धुरंधर के बारे में

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं. फिल्म का पहला भाग एक भारतीय गुप्तचर एजेंट की पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत के नेटवर्क में घुसपैठ की कहानी है, जो विश्व भर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है. वहीं धुरंधर: द रिवेंज फिल्म का दूसरा भाग है जो मार्च में रिलीज हुई थी. धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन को धुरंधर 2 ने 11 दिनों में ही पार कर लिया.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST

Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayan advance booking  date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…

Last Updated: October 11, 2026 19:38:26 IST

Nana Patekar post mortem report: अचानक बिगड़ी थी नाना पाटेकर की तबीयत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज

Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…

Last Updated: October 11, 2026 18:53:57 IST

इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI सरकार के अधिकार खत्म

Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…

Last Updated: October 11, 2026 18:24:50 IST

आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, ‘काली सरकार’ बाबा निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, झांसी से गिरफ्तार

Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…

Last Updated: October 11, 2026 18:15:08 IST